रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

By : शिवम् पांडेय
रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा

भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

27 अगस्त की रात से शुरू होगी मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के मद्देनजर महिलाओं को यह सुविधा 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। सरकार का उद्देश्य रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है।

एक साथी को भी आवागमन की सुविधा

महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक साथी को भी आवागमन की सुविधा दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे त्योहार के दौरान महिलाओं को यात्रा करने में अतिरिक्त सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस चालकों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग की जाएगी। नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस संचालन की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान बसों के संचालन और ड्राइवरों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी रहेगा जोर

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ को देखते हुए निगरानी बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए इस फैसले को रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। मुफ्त बस यात्रा से त्योहार के दौरान बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में आर्थिक मदद के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।

संबंधित सामग्री

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मेरठ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा नीतियों और सरकारी भर्तियों की चर्चा की।

नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है: मुख्यमंत्री

नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने वाली नकारात्मक ताकतों की आलोचना की।

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

उत्तर प्रदेश सरकार गोशालाओं को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है ताकि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठनात्मक ढांचा बनाने की हिदायत दी।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि उत्पाद, बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रीकरण कंपनियां भाग लेंगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर