KatniNews: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, घर में छिपकर बैठी थी मौत!

raksha-bandhan-turns-tragic

KatniNews: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, घर में छिपकर बैठी थी मौत!

katninews रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली घर में छिपकर बैठी थी मौत

घर में छिपकर बैठा था नागराज

Katni: कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरवारा में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई-बहन की एकसाथ मौत से पूरा गांव में मातम फैल गया. दरअसल, दोनों की मौत जहरीला सांप डसने से हुई है. इस भयानक हादसे से सिर्फ परिजनों को नहीं बल्कि पूरा गांव को झकझोर दिया है.

घर में छिपकर बैठी थी मौत

पुलिस के मुताबिक मृतक विजय कोल उम्र 18 वर्ष और उसकी बहन उर्मिला कोल उम्र 19 वर्ष दोनों धरवारा निवासी और शिवकुमार कोल के बच्चे थे. परिजनों ने बताया कि उनके घर में एक जहरीला सांप छिपकर बैठा था, जिसने पहले पलंग पर सो रही उर्मिला और फिर जमीन पर सो रहे उसके भाई विजय को डस लिया.

राखी से पहले टूटा मां-बाप का सहारा

सांप डसते ही भाई-बहन दर्द से झटपटाते हुए चीखे और परिजन उनकी ओर दौड़े.दोनों को तत्काल स्लीमनाबाद उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालांकि, स्थिति गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

इस घटना ने रक्षाबंधन से पहले ही इस परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. बरसात के मौसम में जिला प्रशासन ने कई बार ग्रामीणों को आगाह किया है कि हमेशा घर के आसपास सफाई रखें, जिससे जीव जंतु अंदर प्रवेश न कर सकें लेकिन कई बार जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. गौरतलब है कि मॉनसून के मौसम में अक्सर सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं क्योंकि इस मौसम में सर्प सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकलने लगते हैं.

झाड़ फूक के चक्कर में न पड़े

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर सर्पदंश के बाद लोग डॉक्टर से पहले आज भी झाड़-फूंक पर भरोसा करते हैं, पर डॉक्टर्स के मुताबिक सांप के काटने पर सबसे पहले जितनी जल्दी हो सके इलाज की जरूरत होती है, झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने से जहर फैल जाता है और जान भी चली जाती है. Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!

संबंधित सामग्री

आसमान में बादल, धरती पर प्यास: मानसून की सुस्ती से मध्य प्रदेश के 41 जिले प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

राज्य

आसमान में बादल, धरती पर प्यास: मानसून की सुस्ती से मध्य प्रदेश के 41 जिले प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश के 41 जिले अब भी पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में सामान्य से 39 फीसदी कम वर्षा दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है।

मोहन सरकार की नई पहल: दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार 

राज्य

मोहन सरकार की नई पहल: दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार 

मध्य प्रदेश सरकार ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

खेल

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

 T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में AUS और WI के बीच होगी भिड़ंत!

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में AUS और WI के बीच होगी भिड़ंत!

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में लंदन के द ओवल मैदान में आमने-सामने होंगी।

भोपाल की तीन वर्ष 9 माह की जुड़वां बहनों ने ड्रम बजाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

राज्य

भोपाल की तीन वर्ष 9 माह की जुड़वां बहनों ने ड्रम बजाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश की जुड़वां बहनें सान्वी और समन्वी ने केवल तीन वर्ष और 9 महीने की उम्र में ड्रम बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।