राजस्थान में प्रशासनिक सर्जरी: 7 IG और 28 जिलों के SP बदले, ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव

rajasthan-police-transfer-2025-ig-sp-bureaucracy-reshuffle

राजस्थान में प्रशासनिक सर्जरी: 7 IG और 28 जिलों के SP बदले, ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव

  राजस्थान में प्रशासनिक सर्जरी 7 ig और 28 जिलों के sp बदले ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात IG का तबादला

Rajasthan Police Transfer 2025: राजस्थान सरकार ने शनिवार रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस महकमे में सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात IG गौरव श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें उदयपुर रेंज का नया IG बनाया गया। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर रेंज के IG भी बदले गए हैं।

28 जिलों में SP का तबादला

प्रदेश के 28 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा शहर, सीकर, अलवर, पाली, सिरोही, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। मई में एपीओ किए गए झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को अब डीआईजी रैंक में पोस्टिंग दी गई है, जबकि 6 जिलों से डीआईजी स्तर के अफसरों को हटाया गया है। read more: पत्नी को ही भूल गए शिवराज: जूनागढ़ में 22 गाड़ियों का काफिला लौटा

नए IG अधिकारियों की सूची

सरकार ने कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। राजेश मीणा को जोधपुर रेंज, राजेंद्र सिंह को अजमेर, राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज और कैलाश बिश्नोई को भरतपुर रेंज का IG बनाया गया है। इसके अलावा हेमंत शर्मा बीकानेर, रणधीर सिंह आर्म्ड बटालियन, अजयपाल लांबा एससीआरबी, दीपक कुमार गृह विभाग, हिंगलाजदान मानवाधिकार आयोग, रविदत्त गौड़ पीएचक्यू, शरत कविराज एसओजी, विकास कुमार ATS और ओम प्रकाश जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल

Rajasthan Police Transfer 2025: पुलिस महकमे के साथ-साथ ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 142 RAS और 12 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 10 नए IAS अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दी गई है, जबकि 2 IAS और 58 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसके साथ ही 74 ट्रेनी RAS को फील्ड में पहली जिम्मेदारी सौंपी गई है। read more: इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज में लगी भीषण आग, 280 यात्रियों में मचा हड़कंप  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

राज्य

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

जबलपुर के अधारताल थाने में एक हवलदार का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें वह एक महिला को पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या कहना है इसकी तैयारी कराते दिखाई दे रहे हैं।