सतीश महाना के चंदा चोरी बयान पर भड़की कांग्रेस, पुलिस के साथ झड़प

चंदा चोरी बयान से कानपुर में हंगामा

सतीश महाना के चंदा चोरी बयान पर भड़की कांग्रेस, पुलिस के साथ झड़प

कानपुर में सतीश महाना के चंदा चोरी बयान के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा। कांग्रेस और BJP समर्थकों में झड़पें हुईं, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सतीश महाना के चंदा चोरी बयान पर भड़की कांग्रेस पुलिस के साथ झड़प

सतीश महाना के चंदा चोरी बयान पर भड़की कांग्रेस |

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 'चंदा चोरी' के बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। BJP सरकार और सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर, BJP कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में उतर आए। सरकार और महाना के समर्थन में नारे लगाने लगे। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जलाए गए। जमकर हंगामा किया गया और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प

हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। आरोप है कि धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों के बैज तक नोच लिए गए थे। पुलिस ने कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान और उनके बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों को खींचकर थाने ले गई। इस दौरान एक BJP कार्यकर्ता भी सड़क पर गिर गया। पुलिस से उसकी भी झड़प हुई।

सतीश महाना का बयान

दरअसल सतीश महाना ने कहा था कि जिसने श्रद्धा भाव से दान नहीं दिया, उसका पैसा चोरी हुआ। हमने श्रद्धा से दान दिया, इसलिए हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा तो राम मंदिर के निर्माण में लगा है। UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा था कि - जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के मंदिर में पैसा अर्पित नहीं किया, उन्हीं का पैसा चोरी हुआ। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है। राम मंदिर का भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है।

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

राज्य

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

झारखंड में छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा मार्च की तैयारी की, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

राज्य

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल सक्रिय, AAP, कांग्रेस और BJP मैदान में अपने मुद्दों के साथ उतरे।

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

राज्य

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

राज्य

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

भारतीय किसानों ने उपजाऊ जमीन के गलत अधिग्रहण और जोनिंग में बदलाव के खिलाफ चंडीगढ़-कुराली रोड पर प्रदर्शन किया।

विधानसभा के पास छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज,आंसू गैस छोड़ी

राज्य

विधानसभा के पास छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज,आंसू गैस छोड़ी

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा की धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।