Raipur: इश्क में शक बना कातिल, नाबालिग गर्लफ्रेंड का मर्डर

raipur-girlfriend-murdered

Raipur: इश्क में शक बना कातिल, नाबालिग गर्लफ्रेंड का मर्डर

raipur इश्क में शक बना कातिल नाबालिग गर्लफ्रेंड का मर्डर

Raipur Girlfriend murdered: प्रेम में शक बना, हत्या की वजह

Raipur Girlfriend murdered: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की छात्रा मुस्कान धीवर की हत्या उसके ही प्रेमी साहिल धीवर (20) ने कर दी। आरोपी को शक था कि मुस्कान किसी और लड़के से बात करती है। इसी शक में उसने घूमाने के बहाने लड़की को तालाब के पास ले जाकर चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

तालाब के पास खेत में मिली लाश

यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। 27 जून को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के पास एक खेत में लड़की की लाश पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान मुस्कान धीवर के रूप में हुई। मौके से चप्पल और गमछा बरामद हुआ, जिसकी पहचान साहिल के परिजनों ने की। इससे हत्या का शक उसी पर गया।

वारदात से पहले बाइक पर जाते दिखे दोनों

पुलिस जांच में सामने आया कि 26 जून की दोपहर हल्की बारिश के दौरान मुस्कान अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ बाइक पर निकली थी। वह रात तक घर नहीं लौटी, जिससे परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
इसी बीच CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें लड़की और साहिल एक ही बाइक पर जाते नजर आए। यह वीडियो पुलिस के लिए बड़ी अहम कड़ी साबित हुआ।

चाकू से गोदा, फिर पत्थर से कुचला

पुलिस के अनुसार, साहिल को शक था कि मुस्कान किसी और से बात कर रही है। इसी शक में वह उसे घुमाने के बहाने गांव से बाहर तालाब के किनारे ले गया। वहां पहले उसने चाकू से हमला किया, फिर सिर पर पत्थर से वार कर मौत सुनिश्चित की। हत्या के बाद साहिल ने मोबाइल बंद किया और मौके से फरार हो गया।

महाराष्ट्र भाग रहा था आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बाइक भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी की और महाराष्ट्र की ओर फरार हो गया। पुलिस की टीम लगातार साहिल की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आखिरकार उसे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

हत्या में मिली थी पहले से तैयारी के संकेत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। आरोपी ने पहले से चाकू साथ रखा था। उसकी चालबाजियों से यह साफ था कि वह लड़की की हत्या करने की नीयत से ही निकला था।थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि साहिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

नाबालिग के मर्डर से गांव में तनाव

इस निर्मम हत्या से गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी इस मामले में तेजी से चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

सवालों के घेरे में भरोसा और रिश्ते

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के युवा रिश्तों में शक और असुरक्षा की वजह से कितने खतरनाक कदम उठाने लगे हैं। एक लड़की, जो महज 16 साल की थी, को शक के आधार पर मार देना, समाज की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।