रेलवे भर्ती घोटाले की चेतावनी

भोपाल रेलवे ने फर्जी भर्ती विज्ञापनों से सावधान रहने की दी सलाह, नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की अपील

भोपाल मंडल रेलवे ने सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों के खिलाफ युवाओं और अभिभावकों को सतर्क किया है।

भोपाल रेलवे ने फर्जी भर्ती विज्ञापनों से सावधान रहने की दी सलाह, नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की अपील

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों को लेकर सतर्क किया है। रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रामक और फर्जी विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों के जरिए बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर आर्थिक ठगी करने की कोशिश की जा रही है।

माध्यम से चयन की कोई व्यवस्था नहीं

भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रेलवे में सभी प्रकार की भर्तियां पूरी तरह निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाती हैं। रेलवे में भर्ती केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेलवे भर्ती सेल (RRC) के माध्यम से ही होती है। रेलवे की ओर से किसी भी पद पर सीधे नियुक्ति, बिना परीक्षा भर्ती या किसी निजी एजेंसी के माध्यम से चयन की कोई व्यवस्था नहीं है।

युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया

रेल प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे कई विज्ञापनों में “बिना परीक्षा भर्ती”, “डायरेक्ट जॉइनिंग”, “तुरंत सरकारी नौकरी” और “सीमित योग्यता में पक्की नौकरी” जैसे दावे किए जा रहे हैं। ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं। ठगों द्वारा रेलवे का नाम, लोगो और रेलवे स्टेशनों से जुड़े विवरणों का गलत इस्तेमाल कर युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है।

रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भर्ती संबंधी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें। नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति, एजेंसी या संस्था को पैसे न दें, क्योंकि रेलवे में भर्ती के लिए किसी भी तरह की निजी लेनदेन व्यवस्था नहीं है।

यदि किसी व्यक्ति को ऐसा कोई संदिग्ध विज्ञापन मिलता है या कोई रेलवे में नौकरी लगवाने का दावा करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत स्थानीय पुलिस, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या संबंधित अधिकारियों से की जा सकती है। साथ ही ऐसे फर्जी विज्ञापनों की जानकारी संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

रेलवे प्रशासन ने दोहराया है कि भर्ती से जुड़ी सही और अपडेट जानकारी केवल भारतीय रेलवे, RRB और RRC की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही उपलब्ध होती है। युवाओं से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी फर्जी प्रचार के झांसे में न आएं।
 

संबंधित सामग्री

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले, रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर कामों का असर

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले, रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर कामों का असर

अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द या उनके रूट में परिवर्तन किए जाएंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचनी अनिवार्य है।

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी' बताया। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

मैथिली ठाकुर को रोल्स रॉयस कार में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कंगना रनौत ने समर्थन दिया।

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान बॉडी-शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ बोलते हुए, महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद के बदलावों को स्वीकार करने की बात कही।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर