Raigarh Rape Case: सोशल मीडिया से हुई पहचान, शादी का झांसा देकर युवती से रेप...

raigarh-rape-case-facebook-friendship-arrest

Raigarh Rape Case: सोशल मीडिया से हुई पहचान, शादी का झांसा देकर युवती से रेप...

raigarh rape case सोशल मीडिया से हुई पहचान शादी का झांसा देकर युवती से रेप

Raigarh Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक और युवती की सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई, उसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने साफ माना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फेसबुक से हुई पहचान, फिर दोस्ती, प्यार

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि, 2021 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान रामभाठा निवासी 26 वर्षीय प्रतीक सिदार से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उससे मिलना-जुलना शुरू किया। पीड़िता के मुताबिक, 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी उसे होटल ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा।

कुछ समय बाद जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और फिर शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि-'महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित, कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।'

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।