राबड़ी आवास खाली करने का काउंटडाउन

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया। नए बंगले की तैयारी और सामान पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

राबड़ी आवास खाली करने का काउंटडाउन

राबड़ी आवास को खाली करने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भवन विभाग ने नोटिस के जरिए 29 जून तक का समय दिया गया है। राबड़ी आवास को खाली करने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को राबड़ी आवास के बाहर और अंदर लगे CCTV कैमरों को वहां से हटा दिया गया। इस साथ ही ऑटो से कार्टन अंदर ले जाए जा रहे हैं और सामान पैक करने की तैयारी चल रही है।

आवास खाली करने का काम तेज 

इधर, लालू परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हालांकि, बंगला खाली करने की प्रक्रिया कब पूरी होगी और परिवार नए आवास में कब तक शिफ्ट होगा, इस पर आधिकारिक रूप से कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

हरे रंग में रंगा आवास

पूर्व CM राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों तेजी से पेंटिंग का काम चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह बदल दिया गया। पहले भगवा रंग में नजर आने वाला यह बंगला अब हरे रंग में रंगा नजर आ रहा है। हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है। ऐसे में बंगले का रंग बदलने को केवल सामान्य पेंटिंग का काम नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

अंतिम नोटिस जारी

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने 22 जून को जारी नोटिस में 7 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इस अवधि की अंतिम तिथि 29 जून है। विभाग का कहना है कि इससे पहले भी पत्र और नोटिस भेजकर आवास खाली करने का अनुरोध किया गया था। 3 जून 2026 को भी 7 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026