CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

cm धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से ज्यादा श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। 

राशि हुई ट्रांसफर

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। 

विशेष शिविर आयोजित

CM ने यह भी कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के पास ही जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र श्रमिकों को ही मिले।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

राज्य

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।