लाठीचार्ज मामले में डीएसपी निलंबित

DSP को सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, पंजाब सरकार ने किया सस्पेंड

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के मामले में डीएसपी सतवीर सिंह को भगवंत मान सरकार ने निलंबित कर दिया है।

DSP को सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, पंजाब सरकार ने किया सस्पेंड

सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया सरकार ने मामले में तत्काल प्रभाव से डीएसपी सतवीर सिंह को निलंबित कर दिया है. पंजाब के बरनाला में इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था, जबकि राष्ट्रीय और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था.

वीडियो वायरल हुआ था 

इस पूरी घटना क्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था अब सरकार ने DSP को सस्पेंड कर दिया. पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि आखिरकार भगवंत मान सरकार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेना पड़ा. सरकार ने बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. सवाल है कि आखिर बरनाला में ऐसा क्या हुआ था, जिसने पुलिस की कार्रवाई को पूरे पंजाब की राजनीति का मुद्दा बना दिया?

अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन 

दूसरी तरफ शहर में हड़ताल की वजह से कई जगह कूड़े के ढेर लग चुके थे. ऐसे में जिला प्रशासन और नगर निगम ने सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटाने का फैसला किया.लेकिन प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने इस अभियान का विरोध किया. हंडियाया बाजार इलाके में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और कूड़े से भरे बैग पुलिस पर फेंके, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया.उधर सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया.

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग 

सफाई कर्मचारी आयोग ने घटना को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की मांग की. आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल ने बताया कि मामले में संबंधित SHO का तबादला भी कर दिया गया है. वहीं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) ने भी रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लिया. आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

डीएसपी का सस्पेंशन सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. लेकिन असली तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी. अगर जांच में पुलिस की कार्रवाई नियमों के खिलाफ पाई जाती है तो और अधिकारियों पर भी एक्शन हो सकता है. वहीं अगर पुलिस का दावा सही साबित होता है तो प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच भी आगे बढ़ेगी.
 

संबंधित सामग्री

पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार का ‘बिग 5’ प्लान, 81 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार का ‘बिग 5’ प्लान, 81 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

पंजाब में नशे के खिलाफ 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान में शिक्षक, युवा और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना और नशामुक्ति की दिशा में कार्य करना है।


जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पंजाबी यूट्यूबर भी शामिल है।

पंजाब में मिलावट का खेल बेनकाब: 43% पनीर सैंपल फेल, दूध-घी की गुणवत्ता पर भी सवाल

पंजाब में मिलावट का खेल बेनकाब: 43% पनीर सैंपल फेल, दूध-घी की गुणवत्ता पर भी सवाल

पंजाब में दूध और डेयरी उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट की खबरें सामने आई हैं। 32,928 सैंपलों में से 16.67% खरे नहीं उतरे, स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा।

चन्नी का CM मान पर हमला: इस्तीफे की मांग, नशे के मुद्दे पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

चन्नी का CM मान पर हमला: इस्तीफे की मांग, नशे के मुद्दे पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और नशे के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने मान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर FIR के विरोध में बयान दिया और केंद्र से किसानों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन की मांग की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर