पंजाब में डिजिटल हेल्थ कार्ड

पंजाब में हेल्थ कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट! अब घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हेल्थ कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है, जिससे लाभार्थी आसानी से अपने कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

By : सोनिया रायकवार
पंजाब में हेल्थ कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट! अब घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

 

पंजाब सरकार ने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के लाभार्थी अब अपना हेल्थ कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA), पंजाब की ओर से शुरू की गई इस डिजिटल सुविधा के बाद लोगों को हेल्थ कार्ड की कॉपी लेने के लिए किसी केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसे मोबाइल में सेव करने के साथ जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी कराया जा सकेगा।

तीन आसान चरणों में डाउनलोड होगा हेल्थ कार्ड

हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को आसान रखा गया है। सबसे पहले लाभार्थी को अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए सत्यापन करना होगा। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद वेरीफाइड हेल्थ कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकेगा। लाभार्थी इसके लिए फैमिली आईडी, हेल्थ कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कार्ड डाउनलोड करने से पहले e-KYC जरूरी

हेल्थ कार्ड प्राप्त करने से पहले लाभार्थी का फोटो आधारित वेरिफिकेशन यानी e-KYC पूरा होना जरूरी है। इस प्रक्रिया के जरिए लाभार्थी और परिवार के सदस्यों की पहचान को सुरक्षित तरीके से सत्यापित किया जाता है। परिवार के सदस्यों की अपडेटेड फोटो भी इसी प्रक्रिया के तहत वेरीफाई की जा सकती है। हालांकि, सिर्फ हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर लेना e-KYC या प्रमाणीकरण पूरा होने का प्रमाण नहीं माना जाएगा। कार्ड जारी होने से पहले निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

हर साल 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार कवरेज दिया जाता है। ऐसे में डिजिटल हेल्थ कार्ड की सुविधा लाभार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अब जरूरी दस्तावेज मोबाइल में सुरक्षित रखे जा सकेंगे और स्वास्थ्य सेवा की जरूरत पड़ने पर कार्ड तुरंत दिखाया जा सकता है। इस सुविधा से कागजी प्रक्रिया कम होने के साथ लोगों का समय भी बच सकता है। साथ ही हेल्थ कार्ड की कॉपी लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों या अन्य निर्धारित स्थानों पर अनावश्यक आवाजाही कम होने की उम्मीद है।

OTP किसी के साथ शेयर न करें

लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि हेल्थ कार्ड डाउनलोड करने के लिए केवल SHA पंजाब के आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट के साथ OTP साझा नहीं करना चाहिए। डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल पर आने वाले OTP की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में नई स्कूल इमारत का उद्घाटन, बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की उम्मीद

पंजाब में नई स्कूल इमारत का उद्घाटन, बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की उम्मीद

पंजाब के जंडियाला गुरु में नई सरकारी स्कूल इमारत का उद्घाटन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।

‘मान के मुनाफे’ अभियान के जरिए घर-घर पहुंचा पंजाब सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

‘मान के मुनाफे’ अभियान के जरिए घर-घर पहुंचा पंजाब सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

आप ने पंजाब में अपने 'मान के मुनाफे' अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया, जिसमें सरकार के 4.5 वर्षों के कार्यों का ब्यौरा पेश किया गया।

हरियाणा-बंगाल के बाद पंजाब में धामी की एंट्री: होशियारपुर में 3 सभाएं, BJP ने लगातार दूसरे राज्यों में उतारा CM

हरियाणा-बंगाल के बाद पंजाब में धामी की एंट्री: होशियारपुर में 3 सभाएं, BJP ने लगातार दूसरे राज्यों में उतारा CM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंजाब के होशियारपुर में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जो भाजपा की चुनावी तैयारियों का हिस्सा हैं।

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब सरकार ने पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 450 सहायक सब-इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान: बोले- न कांग्रेस में लौटूंगा, न मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान: बोले- न कांग्रेस में लौटूंगा, न मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पद की दौड़ से अलग रहने का ऐलान किया, भाजपा में भी महत्वपूर्ण भूमिका नहीं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर