विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

विवाद गरमाया पंजाब विधानसभा में

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर आने के आरोपों के बाद राजनीतिक हंगामा हो गया है। विपक्ष ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर cm मान का पलटवार बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव” | None

पंजाब विधानसभा में ‘शराब पीकर आने’ के आरोपों और ‘अल्कोहल टेस्ट’ की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए विपक्ष पर शनिवार को तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के पास अब उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मान ने तंज भरे लहजे में कहा, “जब मुद्दे ही नहीं हैं, तो अब कौन सा टेस्ट करवाया जाए?” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्ष की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

पंजाब सीएम भगवंत मान

विशेष सत्र और विश्वास मत का सियासी संदेश

पंजाब सरकार ने 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इस सत्र के दौरान हंगामे और विपक्ष के बहिष्कार के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया। इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें पार्टी के विधायकों के टूटने की बातें कही जा रही थीं।

क्या है पूरा विवाद?

बताते चलें कि सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री के भाषण और उनके हावभाव को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया कि वे नशे की हालत में हैं। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि विधानसभा के दरवाजे बंद कर सभी विधायकों का ब्रीथलाइजर टेस्ट कराया जाए, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री से हो।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री के व्यवहार की आलोचना की, जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी ‘लड़खड़ाती जुबान’ का जिक्र करते हुए इसे गंभीर बताया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

AAP का जवाब और सियासी घमासान

AAP ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे विपक्ष की हताशा करार दिया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के आरोप “झूठ का पुलिंदा” हैं और यह सब विश्वास मत को प्रभावित करने की कोशिश है। हंगामे के बीच कांग्रेस और अकाली दल के विधायकों ने वॉकआउट भी किया।

संबंधित सामग्री

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

देश-विदेश

केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ निकाला PM आवास तक मार्च, धरने पर बैठे

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ट्रम्प के दबाव में अमेरिका से एथनॉल खरीद रहा है।

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

राज्य

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

मुकेरियां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महज एक सीट से शुरू करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की।

पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- अंदरूनी कलह में फंसी पार्टी

राज्य

पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- अंदरूनी कलह में फंसी पार्टी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस की आंतरिक खींचतान और नेतृत्व के मुद्दों पर आलोचना की, दावा किया कि AAP 2027 के चुनाव में जीत हासिल करेगी।

पंजाब की AAP सरकार पर हरियाणा CM सैनी का हमला, बोले- भगवंत मान बताएं कितने चुनावी वादे हुए पूरे

राज्य

पंजाब की AAP सरकार पर हरियाणा CM सैनी का हमला, बोले- भगवंत मान बताएं कितने चुनावी वादे हुए पूरे

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर चुनावी वादों की प्रगति को लेकर सवाल उठाए हैं।

40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि, CM मान बोले- महिलाओं ने मुझे CM बनाया, अब उनके फोन पर टूं-टूं होनी चाहिए

राज्य

40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि, CM मान बोले- महिलाओं ने मुझे CM बनाया, अब उनके फोन पर टूं-टूं होनी चाहिए

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 40 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश है।