Private Schools: अशासकीय स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण का अंतिम मौका, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

private-schools

Private Schools: अशासकीय स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण का अंतिम मौका, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

private schools अशासकीय स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण का अंतिम मौका 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

Private Schools: राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के अशासकीय स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण के लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए जिन स्कूलों ने अब तक मान्यता नवीनीकरण का आवेदन नहीं किया है, वे अब 10 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को विशेष विलंब शुल्क के रूप में 10 हजार रुपए भी जमा करना होगा। [caption id="attachment_108868" align="alignnone" width="300"]Private Schools Private Schools[/caption]

10 हजार रुपए भी जमा करना होगा

इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों, जिला परियोजना समन्वयकों और विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय उन स्कूलों के छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनका भविष्य मान्यता न होने की स्थिति में प्रभावित हो सकता था।

Private Schools: नवीनीकरण का आवेदन नहीं किया

शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक संचालित होने वाले सभी अशासकीय स्कूलों को अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त करनी होती है। नियमों के तहत बिना मान्यता के स्कूल संचालन करना वैधानिक रूप से गलत है। इसके बावजूद कई स्कूलों ने 2025-26 सत्र के लिए निर्धारित समयसीमा में मान्यता नवीनीकरण का आवेदन नहीं किया था।

पोर्टल पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें

राज्य शिक्षा केंद्र ने यह स्पष्ट किया है कि यह मौका अंतिम है और निर्धारित तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित स्कूल प्रबंधकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Private Schools: कोई भी छात्र अनियमितता का शिकार न हो

मान्यता नवीनीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह कदम विद्यार्थियों की शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए उठाया गया है ताकि कोई भी छात्र अनियमितता का शिकार न हो।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।