प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: सपा नेता समेत 12 पर FIR, 4 गिरफ्तार

prayagraj-cold-storage-accident-fir-sp-leader-arrested

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: सपा नेता समेत 12 पर FIR, 4 गिरफ्तार

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा सपा नेता समेत 12 पर fir 4 गिरफ्तार

Cold Storage accident Update: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। फाफामऊ जोन के चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक ढह गई। हादसे से पहले तेज धमाका हुआ, जिसके बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया।

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा

4 लोगों की मौत

हादसे में अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। 17 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके मालिक सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद उर्फ पहलवान हैं। पुलिस ने उनके 2 भतीजों समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फाफामऊ थाने में sapa नेता और उनके बेटे समेत 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। इसमें 7 नामजद और 5 अज्ञात हैं।

[caption id="attachment_142839" align="alignnone" width="932"]हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया।[/caption]

इलाके में अफरा-तफरी

कोल्ड स्टोरेज की छत और दीवारें भरभरा कर गिर गई। उस समय वहां करीब 2 मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में कई लोग दब गए। बचाव कार्य में NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें लगीं। JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया। घटना की वजह से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अमोनिया गैस की बदबू 1 किलोमीटर तक फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।

[caption id="attachment_142840" align="alignnone" width="948"]घायलों का रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी घायलों का रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी[/caption]

FIR और नामजद आरोपी

हादसे को लेकर फाफामऊ थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें 7 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • UP के पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद 
  • पूर्व मंत्री के बेटे
  • मैनेजर उस्मान
  • मोहम्मद असलम बाबा
  • अलावदीन
  • जावेद
  • मोहम्मद इरफान

Cold Storage accident Update: मृतकों को मुहावजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने भी कहा कि प्रशासन घायलों का पूरा ध्यान रख रहा है। कोल्ड हादसे की पूरी जांच हो रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।