लखनऊ की बदहाली का जिक्र और एक्शन की मांग: विधायक राजेश्वर सिंह का सीएम योगी को लेटर

poor-road-conditions-india

लखनऊ की बदहाली का जिक्र और एक्शन की मांग: विधायक राजेश्वर सिंह का सीएम योगी को लेटर

लखनऊ की बदहाली का जिक्र और एक्शन की मांग विधायक राजेश्वर सिंह का सीएम योगी को लेटर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राजधानी की बदहाली पर चिंता जताई है। विधायक ने खराब सड़कें, बदस्तूर जलभराव, गंदगी, नालियों की सफाई न होना और विकास में हो रही लापरवाही जैसे गंभीर मुद्दों का जिक्र किया है।

सड़कों की खराब हालत और जलभराव की समस्या

विधायक राजेश्वर सिंह ने पत्र में बताया कि लखनऊ के आलमबाग, राजाजीपुरम, चारबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, हजरतगंज और सरोजनीनगर जैसे इलाकों में बारिश के समय जलभराव की समस्या आम बात हो गई है। खराब ड्रेनेज सिस्टम और नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव और सड़क खराब हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। read more : स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

दीर्घकालिक फ्लड मैनेजमेंट की जरूरत

डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि लखनऊ के लिए एक दीर्घकालिक फ्लड मैनेजमेंट योजना बनाई जाए जिसमें आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक, जीआईएस मैपिंग और वैज्ञानिक पद्धतियों का इस्तेमाल हो। इसके साथ ही जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ हो सकें।

poor road conditions India : गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी की मांग

विधायक ने पत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों पर चलना आम जनता के लिए खतरा बन गया है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को सक्रिय होकर स्थिति सुधारनी होगी।

जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आह्वान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से निवेदन किया है कि जिन समस्याओं का उन्होंने उल्लेख किया है, उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए ताकि लखनऊवासियों को बेहतर और साफ-सुथरा शहर मिल सके। इस पत्र के माध्यम से विधायक ने लखनऊ की बिगड़ी हुई स्थिति पर जल्द सुधार की उम्मीद जताई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।