Political Visit: पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौर...

political-visit

Political Visit: पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

political visit पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Political Visit: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने बांदा जिले के पैलानी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नांदादेव शंकर पूरवा समेत कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाने-पीने का सामान भी उपलब्ध कराया।

[caption id="attachment_98221" align="alignnone" width="300"]Political Visit Political Visit[/caption]

Political Visit: सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए

दौरे के दौरान निषाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के ठहरने के उचित इंतजाम न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनके लिए रहने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों और उनके मवेशियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Political Visit: क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाए और राहत कार्यों को तेज करे

पूर्व सांसद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कमिश्नर से मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दुर्दशा और राहत कार्यों की कमजोरियों को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने शासन से मांग की है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाए और राहत कार्यों को तेज करे।

Political Visit: बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें

विशंभर निषाद ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर काम करती रही है और भविष्य में भी जनता के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।

Political Visit: शासन-प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा

पूर्व सांसद की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने राहत सामग्री मिलने पर आभार जताया और उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा।

इस दौरे के माध्यम से विशंभर निषाद ने न केवल बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को उजागर किया, बल्कि प्रशासन को भी राहत कार्यों में तेजी लाने का संदेश दिया है।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।