PM Suryaghar Yojna: बिजली बिल हुआ आधा! पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा

pm-suryaghar-yojna-chhattisgarh-benefits-solar-panel-subsidy

PM Suryaghar Yojna: बिजली बिल हुआ आधा! पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा

pm suryaghar yojna बिजली बिल हुआ आधा पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा फायदा

pm suryaghar yojna chhattisgarh: जानें कैसे उठाएं लाभ

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, पीएम सूर्यघर योजना से लोगों को राहत

pm suryaghar yojna chhattisgarh: रायपुर। बढ़ती महंगाई के बीच छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Suryaghar Free Bijli Yojna) लोगों के लिए बड़ी राहत बन रही है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने पर भारी सब्सिडी मिल रही है, जिससे बिजली बिल आधा हो गया है और लोग हर महीने हजारों रुपये बचा रहे हैं।

बिलासपुर की अंजलि सिंह को हुआ बड़ा फायदा

बिलासपुर के अशोक नगर की रहने वाली अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट की कुल लागत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये आई, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली।

अंजलि सिंह के मुताबिक, सोलर प्लांट लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 2,500 से 3,000 रुपये तक आता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल आधा हो गया है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि पहले बिजली जाने पर दिक्कत होती थी और बार-बार शिकायत करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो गई है। उनका सेटअप सिर्फ 10 दिनों में लग गया और सोलर सिस्टम का रखरखाव भी बेहद आसान है, जिसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता।

राज्य सरकार दे रही अतिरिक्त सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार भी पूरा समर्थन दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने का फैसला किया है।इससे लोगों को कुल सब्सिडी और ज्यादा मिलने लगी है, जिससे सोलर पैनल लगाना अब और भी सस्ता हो गया है।

ऐसे करें पीएम सूर्यघर योजना के लिए पंजीयन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर विद्युत ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका बिजली बिल शून्य हो सकता है, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय भी हो सकती है।

सब्सिडी की पूरी डिटेल 1 किलोवाट सोलर प्लांट केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹30,000 राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹15,000 कुल सब्सिडी: ₹45,000 2 किलोवाट सोलर प्लांट केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹60,000 राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹30,000 कुल सब्सिडी: ₹90,000 3 किलोवाट सोलर प्लांट केंद्र सरकार से सब्सिडी: ₹78,000 राज्य सरकार से सब्सिडी: ₹30,000 कुल सब्सिडी: ₹1,08,000

पंजीयन कैसे करें?

सबसे पहले www.pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।

अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार से जुड़ा विवरण दर्ज करें। Rooftop सोलर लगाने के लिए एप्लिकेशन सबमिट करें। अप्रूवल के बाद DISCOM (विद्युत वितरण कंपनी) द्वारा साइट निरीक्षण किया जाएगा। इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद नेट मीटरिंग की प्रक्रिया होगी। सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

योजना के फायदे

बिजली बिल में 50% तक कमी पर्यावरण संरक्षण अतिरिक्त इनकम की संभावना जल्दी इंस्टॉलेशन और आसान मेंटेनेंस भारी सब्सिडी से लागत कम

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।