पिस्टल छीनी, सिपाही के कपड़े उतारे, मेरठ में पुलिस टीम पर हमला

pistol-snatched-constable-stripped-meerut-police-attack

पिस्टल छीनी, सिपाही के कपड़े उतारे, मेरठ में पुलिस टीम पर हमला

पिस्टल छीनी सिपाही के कपड़े उतारे मेरठ में पुलिस टीम पर हमला

Meerut Police Attack: उत्तरप्रदेश में पुलिस कितनी सुरक्षित है इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। मेरठ में पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला किया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी और सिपाहियों को घेर लिया। यहां तक की सिपाही को अर्धनग्न कर जमकर पीटा, और उसकी पिस्टल भी छीन ली। 

पुलिस टीम पर हमला

दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ में देर रात मवाना थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां क्राइम ब्रांच और लोकल थाने के सिपाही देर रात गोकशी के आरोपियों को पकड़ने पहुंचे थे। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। और लाठी-डंडे से सिपाहियों को जमकर पीटा। [caption id="attachment_124603" align="alignnone" width="605"]सिपाही के कपड़े उतारे सिपाही के कपड़े उतारे[/caption]

सिपाही के उतारे कपड़े

इस दौरान दबंगों ने एक सिपाही के कपड़े तक उतार लिए गए। उसकी पिस्टल छीन कर मारपीट की। उधर, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। देर रात कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और सिपाही को भीड़ से छुड़वाया। 

Meerut Police Attack: 3 आरोपी हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने अब्दुल कादिर और उसके भाई तलहा सहित रिश्तेदार गुलाब को हिरासत में लिया। दबंगों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घायल सिपाहियों का इलाज जारी है।   [caption id="attachment_124604" align="alignnone" width="601"]गांव में पहुंचे पलिसकर्मी गांव में पहुंचे पलिसकर्मी[/caption] [caption id="attachment_124605" align="alignnone" width="605"]3 आरोपी गिरफ्तार 3 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

परिजनों ने लगाए आरोप

इस मामले को लेकर आरोपियों के परिजनों ने कहा- बिना वर्दी के पुलिसकर्मी गांव पहुंचे थे। आरोपी गुलाब की बहन समरीन ने थाने पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। समरीन का कहना है कि उनके भाई सहित अन्य युवकों को जबरन उठाकर थाने ले आए। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए जांच की मांग की है।

SSP का बयान

Meerut Police Attack: SSP डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा- घटना गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तीन दबंगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट की। मामले को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

राज्य

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक सहायता में देरी और RDG बंद होने की चिंता जताई। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश के हित में सहयोग की अपील की।

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

राज्य

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।