Pan Masala Scam: पान मसाला ब्रांड्स पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, शासन ने की सख्त कार्रवाई

pan-masala-scam

Pan Masala Scam: पान मसाला ब्रांड्स पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, शासन ने की सख्त कार्रवाई

pan masala scam पान मसाला ब्रांड्स पर करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा शासन ने की सख्त कार्रवाई

Pan Masala Scam: उत्तर प्रदेश के कानपुर, बाराबंकी और नोएडा में दो प्रमुख पान मसाला ब्रांड्स बिमल और शिखर  पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। शासन के निर्देश पर की गई कार्रवाई में करोड़ों रुपये की कर चोरी, बिना ई-वे बिल के माल का परिवहन और विभागीय लापरवाही सामने आई है।

[caption id="attachment_98368" align="alignnone" width="300"]Pan Masala Scam Pan Masala Scam[/caption]

Pan Masala Scam: वी वन ब्रांड ने भी जांच के बाद 50 लाख रुपये जमा किए

प्रमुख सचिव (राज्य कर) एम. देवराज को इन कंपनियों के खिलाफ गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद नोएडा स्थित बिमल पान मसाला की इकाइयों में बाहरी जिलों की टीमों द्वारा जांच कराई गई। स्टॉक और बिक्री में भारी अंतर पाए जाने पर जेवी इंडस्ट्रीज (बिमल ब्रांड) ने 2.5 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया। वहीं, वी वन ब्रांड ने भी जांच के बाद 50 लाख रुपये जमा किए।

Pan Masala Scam: इन चारों ट्रकों को सीज कर दिया गया

दूसरी ओर, शिखर पान मसाला के खिलाफ कानपुर और बाराबंकी में कार्रवाई की गई। खुफिया सूचना पर कानपुर में डीएम के निर्देश पर तीन ट्रकों को पकड़ा गया, जो बिना ई-वे बिल के माल लेकर जा रहे थे। इसके बाद बाराबंकी में एसडीएम ने एक और ट्रक जब्त किया जिसमें टैक्स चोरी का माल पाया गया। इन चारों ट्रकों को सीज कर दिया गया है।

Pan Masala Scam: अधिकारियों को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

खास बात यह है कि इन कार्रवाइयों में स्थानीय विभागीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया। नोएडा और कानपुर में राज्य कर की जिम्मेदारी सीधे आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई थी, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

Pan Masala Scam: उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी

प्रमुख सचिव देवराज ने स्पष्ट किया कि जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी भी विभागीय अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pan Masala Scam: एक मजबूत कदम मानी जा रही

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन ब्रांड्स का प्रचार कई नामचीन फिल्म सितारे करते हैं, और आम जनता तक इनका प्रभाव बहुत व्यापक है। शासन की यह सख्ती टैक्स चोरी के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।