आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, 3 महिने से नहीं मिला वेतन

outsourced-employees-protest

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, 3 महिने से नहीं मिला वेतन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा कलेक्टर को  ज्ञापन 3 महिने से नहीं मिला वेतन

Outsourced Employees: सीहोर के जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया है। बता दें की लंबे समय से वेतन और पीएफ की समस्याओं से जूझ रहे लगभग सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने लामबंद होकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो वे काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

[caption id="attachment_140063" align="alignnone" width="1184"]आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन[/caption]

​तीन महीने से वेतन का इंतजार,पीएफ भी गायब

इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है की उन्हें पिछले 3 महीनों से वेतन नहीं मिला है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले 6 महीनों से उनका पीएफ भी उनके खातों में जमा नहीं किया गया है।कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

​Outsourced Employees: ठेकेदार की ‘बदतमीजी’ और कंपनी की लापरवाही

​अस्पताल में आउटसोर्सिंग का ठेका सिग्मा इन्फोटेक्स कंपनी के पास है। कर्मचारियों ने कंपनी और उसके ठेकेदार पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि-​जब भी वेतन के संबंध में ठेकेदार से बात करने की कोशिश की जाती है, तो वह अभद्र व्यवहार (बदतमीजी) करता है। ​

​हड़ताल की चेतावनी: चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था

​कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका बकाया वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं किया गया, तो वो लोग काम बंद कर स्ट्राइक पर चले जाएंगे।

Outsourced Employees: ​प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग​

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सिग्मा इन्फोटेक्स कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में वेतन समय पर मिले। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है या फिर मरीजों को हड़ताल की मार झेलनी पड़ेगी।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लॉन्च किया, जिससे भारत दुनिया का 5वां देश बन गया जहाँ हाइड्रोजन ट्रेनें चलती हैं।

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।