मोदी ने दिखाई हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लॉन्च किया, जिससे भारत दुनिया का 5वां देश बन गया जहाँ हाइड्रोजन ट्रेनें चलती हैं।

By : नरेंद्र सिंह
प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में हाइड्रोजन ट्रेनें संचालित हो रही हैं।10 कोच वाली यह ट्रेन 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 89 किमी का सफर करीब 2 घंटे में पूरा होगा। यात्रियों के लिए किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है।

एक बार फ्यूल भरने पर 356 किमी दौड़ेगी ट्रेन

करीब 112 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना में ट्रेन के साथ जींद में देश का पहला हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज और रीफ्यूलिंग प्लांट भी बनाया गया है। ट्रेन एक बार में करीब 440 किलोग्राम हाइड्रोजन लेकर 356 किलोमीटर तक सफर कर सकेगी।

ग्रीन हाइड्रोजन से चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित होगी, जिसे पानी के इलेक्ट्रोलिसिस से तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य होता है, इसलिए इसे पर्यावरण के अनुकूल ईंधन माना जाता है। ट्रेन में लगे फ्यूल सेल हाइड्रोजन से बिजली बनाते हैं और उसी बिजली से ट्रेन संचालित होती है।

जींद में कई परियोजनाओं की सौगात

हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जींद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेज समेत 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर