Orchha: राजाराम की नगरी को विकास की सौगात, सीएम मोहन यादव ने खोला खजाना

orchha-helicopter-connectivity-niwari-steel-plant-mp-development

Orchha: राजाराम की नगरी को विकास की सौगात, सीएम मोहन यादव ने खोला खजाना

orchha राजाराम की नगरी को विकास की सौगात सीएम मोहन यादव ने खोला खजाना

हेलीकॉप्टर सेवा और निवाड़ी को 3500 करोड़ के स्टील प्लांट की सौगात

orchha helicopter connectivity niwari: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्रीराम राजा लोक के दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने मॉडल और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरछा को 332 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है, जिसमें श्रीराम राजा लोक के दूसरे चरण के 132 करोड़ रुपये की लागत वाले निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

ओरछा को 332 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ''राज्य सरकार ने ओरछा, चित्रकूट धाम सहित श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने 2200 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया है. इसके साथ उज्जैन, जानापाव जैसे भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है. ओरछा को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है. इसमें श्री रामराजा लोक के दूसरे चरण में होने वाले 132 करोड़ की लागत से कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है.'' Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

निवाड़ी में 3500 करोड़ का स्टील प्लांट होगा शुरू

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ''सरकार लाड़ली बहनों के खाते में पैसा भेजकर मजबूत बना रही है. किसानों के खाते में भी पैसे डाले जा रहे हैं. बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस और लैपटॉप दिए जा रहे हैं. भविष्य में बुंदेलखंड को केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना का लाभ भी मिलेगा. यहां से पलायन की समस्या दूर हो रही है. निवाड़ी जिले में कुछ महीने बाद 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेगुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन, निवाड़ी में नई सड़क, निवाड़ी को नगर पालिका का दर्जा देने सर्वे कराने का एलान किया.''

श्रीराम राजा लोक की रखी आधारशिला

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने श्रीराम राजा लोक के प्रथम चरण के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया. वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''जब हम जय श्रीराम कहते हैं, तो कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द होता है. वे हमारे प्रभु श्रीराम के अस्तित्व का प्रमाण मांगते हैं.'' Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।