ओंकारेश्वर में दुर्घटना पर CM यादव की प्रतिक्रिया

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  सेप्टिक टैंक दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की जवाबदेही तय कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण प्रकरण की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में लापरवाही करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को निलंबित किया जाये। विभागीय जाँच में दोषी पाये जाने वालों को बर्खास्त किया जायेगा। राज्य सरकार के लिये आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नोडल अधिकारी, उपयंत्री श्री सुरेश चंद्र पाटीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला प्रशासन और नगरपरिषद सभी आवश्यक सावधानियां बरतें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों पर गंदगी और सीवेज नहीं गिरे, इसके लिए हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन और नगरपरिषद को दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घाटों और खतरनाक स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पुलिस/होमगार्ड की तैनाती आवश्यक रूप से की जाए। सभी सीवर चैंबर का सर्वे कर टूटे-फूटे ढक्कन तुरंत बदले जाएं और सभी तरह के मरम्मत कार्य तत्काल किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में सभी सावधानियां अपनाई जाएं। यह जिला प्रशासन का दायित्व है कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। 

उल्लेखनीय है कि गत दिवस ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में घटित दुःखद घटना में एक तीन वर्षीय बालक की सेप्टिक टैंक में गिरने से मृत्यु हो गई थी। ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र स्थित धर्मशाला परिसर में किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई उपरांत मलबे को यथा स्थान रखा गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मलबे से लोहा, सरिया, भंगार और अन्य सामग्री निकाली गई और सेप्टिक टैंक के ढक्कन को क्षति पहुँचाकर उसे खुला छोड़ दिया गया। इस परिस्थिति में तीन वर्षीय बालक के सेप्टिक टैंक में गिर जाने से उसकी दुःखद मृत्यु हुई।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में विकास योजनाएं और पर्यटन प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें कला और शिल्प को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।

टोल पर Fastag से दो बार कट गए पैसे? ऐसे मिलेगा आपका रिफंड, जान लें पूरा तरीका 

टोल पर Fastag से दो बार कट गए पैसे? ऐसे मिलेगा आपका रिफंड, जान लें पूरा तरीका 

फास्टैग से गलत रकम कटने पर उपयोगकर्ता NHAI की हेल्पलाइन, ईमेल या बैंक/ऐप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं और रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की हाईकोर्ट याचिका खारिज, अवैध वसूली के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक से इनकार।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026