मंदसौर में विकास की नई योजनाएं

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

By : शिवम् पांडेय
तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती किसानी तथा औषधीय फसलों से समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। जिले को 8-लेन एक्सप्रेस वे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट, पशुपतिनाथ लोक जैसी कई सौगातें जिले को मिली हैं। आगामी दिनों में मंदसौर, नीमच एयरपोर्ट सुविधा, परिवहन सेवा की बसों के माध्यम से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली मंदसौर जिले से जुड़कर बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, राजेश दीक्षित, कप्तान सिंह और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के दौर में मंदसौर जिला नवीन तकनीक से औषधीय फसलों की उल्लेखनीय रूप से खेती कर रहा है। एक जिला-एक उत्पाद अन्तर्गत मंदसौर जिले के लहसुन की ब्रांडिंग राज्य शासन द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी, जिससे किसान रात में सिंचाई के लिये परेशान नहीं होंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब गांवों में दुग्ध समितियां बनाई जा रही हैं। ऑर्गेनिक घी और दूध उत्पादन की योजना साकार हो रही है, दुग्ध उत्पादन 12 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम आयोजित करके उन्नत पशुपालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शासन किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। शासन ने सिंचाई योजनाओं के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। कार्यक्रम में जिले के उन्नत कृषकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

संबंधित सामग्री

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार, और स्टार्टअप के लिए कई नई योजनाएँ और सुविधाएँ घोषित कीं।

भोपाल में CM Youth Conclave-2026: CM डॉ मोहन ने 80+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भोपाल में CM Youth Conclave-2026: CM डॉ मोहन ने 80+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया गया, जहाँ युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, और कौशल विकास पर जोर दिया गया।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर