हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना बन सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उनके बाद स्मृति मंधाना को नई कप्तानी सौंपे जाने की संभावना है।

By : शिवम् पांडेय
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना बन सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। यह फैसला गुवाहाटी में एक दिन पहले हुई BCCI की बैठक के बाद सामने आया है। बैठक में हरमनप्रीत कौर के साथ उपकप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे। इस दौरान टीम के आगे के रोडमैप और कप्तानी को लेकर चर्चा हुई। अब हरमनप्रीत के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है।

वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जिताना रही। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने 2025 में यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ हरमनप्रीत वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। उनकी कप्तानी में टीम ने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 2012, 2016, 2022 और 2026 में एशिया कप का खिताब जीता। हालांकि 2012 के टूर्नामेंट में हरमनप्रीत ने केवल फाइनल में कप्तानी की थी, जबकि बाकी मुकाबलों में टीम की कमान मिताली राज के हाथों में थी।

कप्तानी छोड़ने को बताया मुश्किल फैसला

हरमनप्रीत ने अपने पोस्ट में लिखा कि सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। उन्होंने अपने कप्तानी के सफर को याद करते हुए कहा कि इसमें कई सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं, जो हमेशा उनके साथ रहेंगे। उनके इस फैसले के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में एक लंबे कप्तानी दौर का अंत हो गया है।

हरमनप्रीत के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय करियर रिकॉर्ड से भरा रहा है। 2017 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 171 रन की पारी आज भी महिला क्रिकेट की यादगार पारियों में गिनी जाती है। 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया था। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी थीं।हरमनप्रीत 200 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर भी बनीं। फरवरी 2026 में वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। उस समय उनके नाम 382 अंतरराष्ट्रीय मैच थे। सितंबर 2026 में उन्होंने 150 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।

अर्जुन अवॉर्ड से पद्म श्री तक सम्मान

क्रिकेट में योगदान के लिए हरमनप्रीत कौर को 2017 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2026 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। कप्तानी के दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में भी भारत को लगातार दो स्वर्ण पदक दिलाए। 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

2009 में शुरू हुआ था अंतरराष्ट्रीय सफर

हरमनप्रीत कौर ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अब तक वह भारत के लिए 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी भारतीय महिला क्रिकेट को कई यादगार उपलब्धियां दिलाईं।

स्मृति मंधाना के नाम पर नजर

हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल अगली कप्तान को लेकर है। उपकप्तान स्मृति मंधाना को इस जिम्मेदारी के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। स्मृति इससे पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और BCCI उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला BCCI की ओर से किया जाना बाकी है।

 

संबंधित सामग्री

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

वरुण चक्रवर्ती को चोट, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर: एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

वरुण चक्रवर्ती को चोट, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर: एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी है, जिससे उनके एशियन गेम्स में खेलने पर भी संशय है।

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। खिलाड़ियों ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया।

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI और राज्य क्रिकेट संघों से नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के दायरे में लाने के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर