नगरासू गुरुद्वारा विवाद जारी

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है।

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन  कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित नगरासू गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंहों और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुद्वारे की चौथी मंजिल पर डटे निहंग हथियारों और ईंट-पत्थरों के साथ मौजूद हैं, जबकि जिला प्रशासन लगातार उनसे बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। हालांकि अभी तक निहंग गुरुद्वारा परिसर छोड़ने को तैयार नहीं हुए हैं।

तोड़फोड़ तथा मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया

विवाद की शुरुआत ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में हुई कथित मारपीट की घटना से जुड़ी बताई जा रही है। निहंगों का आरोप है कि कुछ सेवादार धार्मिक मर्यादाओं का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया। दूसरी ओर गुरुद्वारा प्रबंधन का कहना है कि निहंगों का उद्देश्य गुरुद्वारे पर कब्जा करना था और उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ तथा मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया।

सिख श्रद्धालुओं को परेशान किया

निहंगों का दावा है कि कर्णप्रयाग में हुई एक घटना के बाद सिख श्रद्धालुओं को परेशान किया जा रहा था, जिसके विरोध में वे यहां पहुंचे थे। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन का आरोप है कि निहंगों ने सेवादारों के साथ मारपीट की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुछ लोगों को बंधक भी बनाया।

कई लोग घायल हुए

दरअसल, 16 जून को कर्णप्रयाग बाजार में एक सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और कुछ निहंगों के बीच विवाद हो गया था। मामला हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगाया था।

20 जून को नगरासू गुरुद्वारे में तनाव बढ़ने के बाद पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
 

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026