मुख्यमंत्री यादव की दुबई यात्रा

AIM Congrss 2026: दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई यात्रा के दौरान यूएई के प्रमुख निवेशकों से मुलाकात कर, राज्य में निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

By : आशुतोष शर्मा
AIM Congrss 2026: दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई यात्रा के तीसरे दिन 8 सितंबर को मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद सत्रों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश अनुकूल नीतियों पर चर्चा करेंगे। इनमें राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट ज़ोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद चैंबर और आईबीपीसी शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ राउण्ड टेबल मीटिंग के संवाद में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाएं साझा करते हुए इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रित करेंगे।

संभावनाओं पर होगी बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीआह समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा इमार के समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में पर्यावरण प्रबंधन, शहरी विकास, रियल एस्टेट और अधोसंरचना के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया से संवाद भी करेंगे। इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश : संवाद सत्र में यूएई के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को सामने रखेंगे।

संबंधित सामग्री

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, नवाचार, और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित होगा, जिसमें 20,000 युवाओं की भागीदारी होगी।

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा में कम वर्षा की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। मध्यप्रदेश को नंबर-वन दुग्ध उत्पादक बनाने का लक्ष्य।

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

MP में TET के खिलाफ भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले- किसी हाल में नहीं देंगे परीक्षा

मध्य प्रदेश में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करते हुए बहिष्कार का ऐलान किया। वे वर्षों की सेवा के बाद परीक्षा की अनुचितता का दावा कर रहे हैं।

एमपी में मानसून की विदाई: 4% कम बारिश, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

एमपी में मानसून की विदाई: 4% कम बारिश, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

मध्यप्रदेश में मानसून ने दी विदाई, पूरे सीजन में सामान्य से 4% कम बारिश हुई। पूर्वी हिस्से में अधिक जबकि पश्चिमी हिस्से में कम बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर