मुख्यमंत्री ने महोत्सव में भाग लिया

सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में भाग लिया।

By : दिव्या मिस्त्री
सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को उज्जैन में अनंत श्री विभूषित, निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य महामंडलेश्वर, विश्वविख्यात भारत माता मंदिर (हरिद्वार) के संस्थापक ब्रह्मलीन पूज्यपाद गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संन्यास मार्ग से जुड़कर समाज के लिए जीने वाले हमारे संतवृंद अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ समाज की बाधाओं, विकास के मार्गों और चुनौतियों पर चिंतन कर हमें सही दिशा दिखाते हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति की अद्भुत धरोहर है। सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु गृहस्थ से लेकर सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते हैं। संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे संपूर्ण वातावरण धन्य हो जाता है। सनातन धर्म की ध्वजा आज देश और दुनिया में लहरा रही है। बाबा महाकाल की नगरी में पद्म विभूषण पंडित सूर्यनारायण व्यास से जुड़े प्रसंग और यहां की ज्योतिष परंपरा के चमत्कार भी हमें स्मरण रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के प्राकट्य दिवस के भव्य आयोजन के लिए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। अतिथियों द्वारा पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्रभाव के तेजस्वी प्रवक्ता रहे। उन्होंने हरिद्वार में विश्वविख्यात भारत माता मंदिर की स्थापना की। निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य एवं महामंडलेश्वर के रूप में उन्होंने देश-विदेश में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रसार किया। उनके 94वें प्राकट्य दिवस पर उज्जैन में आयोजित यह महोत्सव उनकी दिव्य स्मृति, उपदेशों एवं राष्ट्र-धर्म की सेवा को समर्पित है।हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बाबा महाकाल की धरती पर दो वर्ष बाद सिंहस्थ महापर्व होने जा रहा है। संतों के मार्गदर्शन और कल्याण के भाव हम सभी को मिलते रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिये प्रदेश सरकार हर प्रकार का प्रबंधन कर रही है। प्रत्येक बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाले सिंहस्थ में सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। आधारभूत संरचना के कार्य चल रहे हैं, किंतु आध्यात्मिक चेतना का जो महत्व है, उस पर भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है । वर्ष 2022 में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन के केंद्र उज्जैन में निरंतर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। गत वर्ष 8 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने उज्जैन के दर्शन किए। इस वर्ष यह तीर्थयात्रियों की संख्या 12 करोड़ के पार जाने वाली है।

संतों के आशीर्वाद से बनीं प्रदेश में संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के प्राकट्य दिवस के भव्य आयोजन के लिए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। उज्जैन धर्म की राजधानी तो है ही, काल गणना की नगरी भी है, विज्ञान की धरती है, आध्यात्मिकता और दर्शन की धरती है। वैदिक काल गणना को पुनः प्रतिष्ठित करते हुए आधुनिक दृष्टि से वेधशाला भी विकसित की गई है। तीन सौ वर्ष पूर्व तक विश्व में समय निर्धारण उज्जैन से होता था। उत्तरायण, दक्षिणायन और सूर्य मध्याह्न जैसी गणनाओं के मूल सिद्धांत यहाँ जीवंत हैं। वर्तमान में आईटी पार्क से लेकर डीप टेक रिसर्च पार्क तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार-व्यवसाय का केंद्र भी इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में जो संभावनाएं बनी हैं, वे संत जनों के आशीर्वाद से ही संभव हुई हैं। 

जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित

इस अवसर पर पूज्यश्री स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट; पूज्यश्री महामंडलेश्वर श्री स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज, पूज्यश्री महामंडलेश्वर श्री स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती संतौ देवी जी, तथा श्रद्धेय श्री आईडी शास्त्री, महासचिव समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारतमाता जनहित ट्रस्ट हरिद्वार, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, म.प्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, म.प्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, विधायक सतीश मालवीय, अनिल जैन कालुहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

सान्निध्य में आयोजित किया

स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने भी कार्यक्रम में आशीर्वचन प्रदान किया । इसके बाद ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की पादुका का पूजन हुआ। कार्यक्रम श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंतश्रीविभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज , पूज्य आचार्यश्री (अध्यक्ष, भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट, हरिद्वार) के सान्निध्य में आयोजित किया गया।

संबंधित सामग्री

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के युवा धर्म संसद में भाषण दिया, भारतीय संस्कृति की महत्वता पर जोर दिया और आगामी सिंहस्थ की तैयारियों का उल्लेख किया।

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना कृषि महोत्सव में वर्चुअली भाग लिया, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी.

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में जेके लाइफकेयर सेंटर की नई औद्योगिक इकाई का शुभारम्भ किया, जिससे रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात: MP में 7,400+ विद्यार्थियों को मिला लाभ, CM ने किया संवाद

मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात: MP में 7,400+ विद्यार्थियों को मिला लाभ, CM ने किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की, जिससे उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर