मुख्यमंत्री का जनजातीय समाज से मिलन

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थांदला में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया, परंपराओं को निकट से जाना और स्नेहपूर्वक बातचीत की।

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री का जनजातीय समाज से मिलन

जनजातीय समाज के प्रति आत्मीय जुड़ाव और जनजातीय संस्कृति में निहित पारिवारिक मूल्यों का भावपूर्ण चित्र उस समय देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समुदाय के सदस्य श्री बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से सहज संवाद किया, आदिवासी समुदाय की बहनों से सावन मास में रक्षाबंधन से पूर्व पावन अवसर पर राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मंत्री विजय शाह और  निर्मला भूरिया तथा सांसद अनिता नागर सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने जनजातीय परिवार के बीच बैठकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया और उनके जीवन, परंपराओं तथा संस्कृति को निकट से जाना।

गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में किया भोजन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसी औपचारिक व्यवस्था के बजाय जनजातीय परिवार की पारंपरिक जीवनशैली को अपनाते हुए गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। मिट्टी और गारे से बने सादे घर के आंगन में परिवार के बीच बैठकर उन्होंने आत्मीय वातावरण में भोजन ग्रहण किया। परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से पारंपरिक जनजातीय व्यंजन बड़े प्रेम और आत्मीयता के साथ परोसे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से उड़द की दाल और स्थानीय पारंपरिक व्यंजन पानिया का स्वाद लिया तथा भोजन की सराहना करते हुए परिवार की आत्मीय मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।

बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व की भावना भी इस आत्मीय मुलाकात का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। जनजातीय समुदाय की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मान और स्नेह का संदेश दिया।

लाड़ली बहनों और बेटियों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार की लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मी बेटियों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार की महिलाओं और बेटियों का हालचाल जाना तथा उनसे अपनत्व भरी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा हर परिवार की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के बच्चों से भी बड़े स्नेहपूर्वक मुलाकात की। बच्चों के साथ सहज बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नन्हे शिवांश को मुख्यमंत्री ने विशेष स्नेह-दुलार दिया।

जनजातीय परिवार से किया संवाद

भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने जनजातीय समाज की परंपराओं, आजीविका, शिक्षा, बच्चों के भविष्य तथा शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं और जीवन-मूल्य मध्यप्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य सरकार उनके सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर

श्री बसंत सिंह बामनिया ने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना के अंतर्गत सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का आवास प्राप्त हो चुका है। इसके बावजूद परिवार आज भी अपने पुराने गारे-मिट्टी के घर में रहना पसंद करता है। उनका कहना है कि यह घर केवल एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की कई पीढ़ियों की यादों, परंपराओं और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। बुजुर्गों की स्मृतियों को संजोए इस घर से उनका विशेष लगाव है। साथ ही, उनका मानना है कि मिट्टी के घर का प्राकृतिक और शुद्ध वातावरण आज भी उन्हें आत्मीय सुकून और अपनापन प्रदान करता है। इसलिए परिवार के साथ यहां भी रहते है। बसंत मप्र शासन की संबल योजना के भी हितग्राही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 सितंबर को इंदौर में 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए ₹66.74 करोड़ का अनुदान ऑनलाइन DBT के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा, जिससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों की उम्मीद है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में किए गए नवाचारों से प्राथमिक स्तर पर ड्रॉप आउट दर शून्य प्रतिशत हो गई है।

सीएम डॉ. यादव ने बदला नाम, मप्र जल निगम अब कहलाएगा मप्र जल एवं स्वच्छता निगम

सीएम डॉ. यादव ने बदला नाम, मप्र जल निगम अब कहलाएगा मप्र जल एवं स्वच्छता निगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जल निगम को पुर्नगठित कर नया संगठन बनाया, वार्षिक योजनाओं और बजट को भी मंजूरी दी।

इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का साधन खेल

इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का साधन खेल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली शहडोल में आयोजित 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर