MP ISIS Terrorist Arrest: MP के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ...

mp-isis-terrorist-arrest

MP ISIS Terrorist Arrest: MP के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकी पकड़े

mp isis terrorist arrest mp के ब्यावरा से isis आतंकवादी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकी पकड़े

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ब्यावरा में किया RAID

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कामरान कुरैशी नामक ISIS से जुड़े आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि कामरान शहीद कॉलोनी में रहता था और उसके घर से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ।

देशभर में चलाए गए छापे, 5 आतंकी गिरफ्तार

ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हमसे साझा की गई जानकारी में उन्होंने इसे आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला बताया था।

कामरान के परिजन की वेल्डिंग की दुकान है।

IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

इनको पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान को गिरफ्तार किया गया है।

आंतकियों से ये सामान बरामद

अशरफ दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करते थे आरोपी दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे। Read More:- echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

कबीर की सीख और विकास की योजनाओं के बीच मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को दी नई दिशा

राज्य

कबीर की सीख और विकास की योजनाओं के बीच मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को दी नई दिशा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में कबीर जयंती महोत्सव में भाग लिया और पौधरोपण किया।

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

राज्य

अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

बिहार के सारण में रविवार रात को मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या कर दी गई। उनके भाई मनीष यादव भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

मनोरंजन

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

बॉलीवुड फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

राज्य

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा मध्य प्रदेश ने ''पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान'' के तहत ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा।

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

राज्य

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिससे केंद्र में प्रदेश का प्रभाव और मजबूत होगा।