भाजपा का नया प्रशिक्षण अभियान

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा मध्य प्रदेश ने ''पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान'' के तहत ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा।

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में अपने संगठन को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने और बड़ी जिम्मेदारियां पाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके लिए पार्टी ने विशेष डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

23 जून से शुरू हो चुका है और 6 जुलाई तक चलेगा

भाजपा ने इस अभियान को 'पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान' नाम दिया है। यह अभियान 23 जून से शुरू हो चुका है और 6 जुलाई तक चलेगा। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे बदलते दौर में अधिक दक्षता के साथ पार्टी की जिम्मेदारियां निभा सकें।

पूरी प्रशिक्षण प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के आधिकारिक 'संगठन ऐप पर प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में संगठन, विचारधारा और कार्यप्रणाली से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण पद देने में भी इसकी भूमिका रहेगी

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह प्रमाणपत्र केवल औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि भविष्य में संगठन के भीतर नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण पद देने में भी इसकी भूमिका रहेगी। माना जा रहा है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और नेतृत्व के अवसरों में प्राथमिकता मिल सकती है।

भाजपा का मानना है कि डिजिटल प्रशिक्षण और मूल्यांकन व्यवस्था से संगठन अधिक अनुशासित, प्रशिक्षित और तकनीक-सक्षम बनेगा। इस पहल के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता का आकलन कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026