भोपाल। देश की राजनीति में एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि जल्द होने वाले कैबिनेट विस्तार में मध्य प्रदेश के खाते से एक और सांसद को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का नाम संभावित मंत्रियों की सूची में चर्चा में है। संगठनात्मक स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
तरुण चुघ मूल रूप से पंजाब से आते हैं और वहां भाजपा संगठन में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और रणनीतिक योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। हाल ही में उन्हें मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा भेजा गया था, जिसके बाद उनके केंद्र में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि तरुण चुघ को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो इससे न केवल भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि मध्य प्रदेश का केंद्र सरकार में राजनीतिक प्रभाव भी और बढ़ जाएगा। दिल्ली के सियासी हलकों में इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
अभी मध्य प्रदेश के ये 6 सांसद हैं केंद्र में मंत्री

वर्तमान में मोदी सरकार में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व बेहद मजबूत है। सूबे से कुल 6 सांसद (5 लोकसभा और 1 राज्यसभा) केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
1.शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री विदिशा (लोकसभा)
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालयगुना (लोकसभा)
3.डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीककेंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रीटीकमगढ़ (लोकसभा)
4.सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)धार (लोकसभा)
5.दुर्गादास उईकेजनजातीय मामलों के मंत्रालय (राज्य मंत्री)बैतूल (लोकसभा)
6.एल. मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय (राज्य मंत्री)मध्य प्रदेश (राज्यसभा)