MP के शासकीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

mp-government-employees-3-percent-da-hike-news

MP के शासकीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

mp के शासकीय कर्मचारियों को तोहफा महंगाई भत्ते में 3 की बढ़ोतरी

MP Government Employees DA: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को राहत भरा तोहफा दिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों को अब कुल 58% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 55% था।

, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

1 जुलाई से लागू

सरकार के फैसले के मुताबिक महंगाई भत्ते की नई दर एक जुलाई 2025 से लागू होगी। हालांकि, इसका वास्तविक भुगतान अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन में किया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं, बल्कि 6 समान किस्तों में दिया जाएगा। 

MP Government Employees DA: विशेष प्रावधान

यह भुगतान मई से अक्टूबर 2026 के बीच होगा। इससे सरकार पर एक साथ वित्तीय भार नहीं आएगा और कर्मचारियों को नियमित रूप से राशि मिलती रहेगी। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं, या जिनका निधन हो गया है, उनके लिए विशेष प्रावधान किया गया। ऐसे मामलों में एरियर की पूरी राशि एकमुश्त संबंधित कर्मचारी या उनके नामांकित सदस्य को मिलेगी। MP सरकार ने महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर कुछ नियम भी तय किए हैं। अगर गणना में 50 पैसे या उससे ज्यादा की राशि आती है, तो उसे अगले पूरे रुपये में जोड़ दिया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि महंगाई भत्ता किसी भी स्थिति में मूल वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा।

संबंधित सामग्री

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

राज्य

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।