MP में कफ सिरप कांड के बाद एक्शन,कटारिया फार्मा को किया सील

mp-cough-syrup-scandal-kataria-pharma-sealed

MP में कफ सिरप कांड के बाद एक्शन,कटारिया फार्मा को किया सील

mp में कफ सिरप कांड के बाद एक्शनकटारिया फार्मा को किया सील

Madhya Pradesh Cough Syrup Scandal : छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में जबलपुर के कटारिया फार्मास्युटिकल की दुकान और गोदाम सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई बच्चों की मौत के बाद हुई, जिसमें सिरप की सप्लाई के स्रोत मिले है चेन्नई की श्री सन या श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी से बीते 20 वर्षों से डीलरशिप थी,वही सिरप इस्तेमाल किए गए थे।

घटना की शुरुआत

छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हो गई। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि जबलपुर की कटारिया फार्मास्युटिकल्स ने लगभग 660 बोतलें चेन्नई की कंपनी से मंगवाकर सप्लाई की थीं, जिनमें से ज़्यादातर बोतलें छिंदवाड़ा भेजी गईं। बच्चों की स्थिति बिगड़ने से जब मौतें हुईं, तब इस सिरप के सैंपल लैब भेजे गए।

सिरप में जहरीले रसायन

जांच में सामने आया कि सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल जैसे जहरीले रसायन मिले, जो किडनी फेल्योर के लिए जिम्मेदार थे। लैब रिपोर्ट के बाद इस सिरप को अमानक घोषित कर दिया गया और बचे हुए स्टॉक पर तुरन्त कार्रवाई की गई। READ MORE:सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला: Video Viral, भड़के ग्रामीण

कटारिया फार्मास्युटिकल सील

जबलपुर के नौदरा ब्रिज इलाक़े में स्थित कटारिया फार्मास्युटिकल का दुकान और गोदाम प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। सरकारी दस्तावेज़, स्टॉक और सिरप की सभी बोतलें जब्त हैं। कंपनी के संचालक से पूछताछ जारी है।

चेन्नई की कंपनी से डीलरशिप

जानकारी के मुताबिक, कटारिया फार्मास्युटिकल को तमिलनाडु (चेन्नई) की श्रीसन या श्रेसन फार्मा कंपनी की डीलरशिप 20 वर्षों से प्राप्त थी। इसी कंपनी के कोल्ड्रिफ कफ सिरप बोतले छिंदवाड़ा भेजी गई थीं। सिरप को प्रतिबंधित कर दिया गया है और डीलरशिप का पूरा ब्योरा प्रशासन ने जब्त कर लिया है।

प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका

जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। दवा के सैंपल को भोपाल लैब एंड तमिलनाडु लैब भेजा गया था। दोषी पाए जाने पर कटारिया फार्मास्युटिकल और निर्माण कंपनी दोनों के खिलाफ FIR दर्ज हो सकती है। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड अभी भी जांच के दायरे में है और इस कार्रवाई से संभावित दोषियों तक प्रशासन की पहुंच तेज हुई है।  

संबंधित सामग्री

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

राज्य

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की संभावना बढ़ी।

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

राज्य

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

झारखंड विधानसभा में JPSC भर्ती विवाद के कारण भारी हंगामा हुआ। छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की नारेबाजी से सत्र की कार्यवाही बाधित हुई।