कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महंगी बिजली के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, लालटेन लेकर बिजली विभाग का घेराव

धमतरी में यूथ कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, मांग की कि पुरानी बिजली माफी योजना बहाल की जाए।

By : शिवम् पांडेय
महंगी बिजली के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, लालटेन लेकर बिजली विभाग का घेराव

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में धमतरी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में लालटेन लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

वादाखिलाफी का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनता से किए गए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लोगों को राहत देते हुए 400 यूनिट तक बिजली माफी की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने इसे घटाकर केवल 200 यूनिट कर दिया है। नेताओं ने इसे आम जनता के साथ धोखा बताते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।

बिजली विभाग का घेराव

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि बिजली की दरें तय करना और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं। 

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। नेताओं का कहना है कि आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

पंजाब में कांग्रेस ने AAP सरकार पर हिरासत में प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला NHRC तक पहुंचा।

धमतरी में बढ़ता आत्महत्या का संकट, एक दिन में 3 युवकों की मौत

धमतरी में बढ़ता आत्महत्या का संकट, एक दिन में 3 युवकों की मौत

धमतरी जिले में एक ही दिन में तीन युवकों की आत्महत्या की घटनाओं ने जिले में चिंता बढ़ा दी है। पिछले 3 सालों में 500 से अधिक आत्महत्याएँ दर्ज की गईं।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी हलचल; सियासी फैसलों पर निगाहें

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी हलचल; सियासी फैसलों पर निगाहें

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में फेरबदल की संभावना के बीच सीएम सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर राजनीतिक विवाद उभरा है।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september