Manendragarh; बच्चों को बचाने मौत से भिंड गई मां, जान देकर हाथी से किया सामना

mother-saves-daughters-elephant-attack-manendragarh

Manendragarh; बच्चों को बचाने मौत से भिंड गई मां, जान देकर हाथी से किया सामना

manendragarh बच्चों को बचाने मौत से भिंड गई मां जान देकर हाथी से किया सामना

2 बच्चों को दूर फेंककर बचाई जान

elephant attack manendragarh: कहते है कि मां से बड़ा योद्धा दुनिया में कोई नहीं है ये सच भी है खबर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से है जहां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए एक मां हाथी से भिंड़ गई.बच्चे तो बच गए लेकिन मां चल बसी

elephant attack manendragarh: बच्चों को बचाने हाथी से भिड़ी मां

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक मां ने हाथी के हमले से अपनी 2 बेटियों को तो बचा लिया लेकिन उसकी खुद की जान चली गई। ढाब इलाके में इतवरिया बाई का कच्चा मकान है। जहां 6 अक्टूबर की रात सभी सो रहे थे, तभी जंगली हाथी ने उनके घर पर हमला कर दिया।

elephant attack manendragarh: मां ने दो बच्चों को दूर फेंका

घटना जनकपुर पार्क परिक्षेत्र की है। हाथी घर को पूरी तरह से तोड़ने के बाद अंदर घुसने ही वाला था कि मां अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर भागी, तभी हाथी ने हमला किया, जिससे वह गिर गई लेकिन उसने बच्चों को दूर फेंक दिया। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचल दिया। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

elephant attack manendragarh: हाथी ने अचानक किया हमला

मृतक महिला की पहचान इतवरिया के रूप में हुई है। वह अपनी चार साल की बेटी जानकी और दो साल की बेटी रामकली के साथ घर में सो रही थी। रात में अचानक एक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया।हाथी के घर में घुसने पर इतवरिया ने तुरंत बच्चों को गोद में उठाया और उन्हें बचाने की कोशिश की। वह घर से बाहर भागी, लेकिन हाथी ने उस पर हमला कर दिया।हमले के दौरान महिला ने अपनी दोनों बच्चियों को दूर फेंककर उनकी जान बचा ली, लेकिन खुद को नहीं बचा सकी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

elephant attack manendragarh: बच्चियों की बची जान

दोनों बच्चियों को जनकपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी बेटी जानकी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना के समय महिला का पति हरिसिंह और उसका बड़ा बेटा घर पर नहीं थे।यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और मिसाल है, जो क्षेत्र में लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा हाथी के मूवमेंट को लेकर गांववासियों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।