मोदी और योगी की ईंधन बचत अपील

सीएम योगी ने की ईंधन बचत की अपील, वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

ईरान जंग के कारण ईंधन की कमी के बीच, प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी ने ऊर्जा बचत के लिए कई उपाय सुझाए हैं, जिसमें वर्क फ्रॉम होम और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग शामिल है।

 सीएम योगी ने की ईंधन बचत की अपील, वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

मोदी और योगी की ईंधन बचत अपील

ईरान जंग के लंबा खिंचने और जल्द समाधान की उम्मीद कमजोर पड़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने खुद भी अपने काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या कम कर दी। इसके बाद देशभर में तेल का उपयोग घटाने को लेकर पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में CM योगी आदित्यनाथ भी लगातार बैठकों के जरिए ईंधन बचत के उपायों पर जोर दे रहे हैं।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह

मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी कंपनियों के लिए कई सुझाव दिए गए। बैठक में कंपनियों से अपील की गई कि वे हफ्ते में कम से कम 2 दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था अपनाएं, ताकि ईंधन की खपत हो। मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों और अधिकारियों से अपनी वाहन फ्लीट में 50% की कटौती करने और सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है। ऊर्जा संरक्षण के लिए उन्होंने 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों को सप्ताह में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम' व्यवस्था अनिवार्य करने पर बल दिया। साथ ही, सचिवालय में AC का टेम्परेचर 24-26 डिग्री रखने के निर्देश दिए हैं। 

आयात पर निर्भरता कम

मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य और आर्थिक बचत के संगम के रूप में खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि आयात पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और ODOP सामग्री को उपहार के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हुए उन्होंने 'स्वदेशी' को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

संबंधित सामग्री

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026