मोदी का वर्चुअल संवाद

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

By : शिवम् पांडेय
युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

मोदी का वर्चुअल संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देशभर में 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 29 अगस्त को मनाए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। PM मोदी का संबोधन खेल मंत्रालय के कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ का हिस्सा होगा। यह कार्यक्रम नेशनल स्पोर्ट्स डे से दो दिन पहले यानी 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

ध्यानचंद की जयंती पर मनता है नेशनल स्पोर्ट्स डे

29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है। इसी दिन देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर खेल और युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिले थे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की एक रील भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि, इस बार युवाओं और खिलाड़ियों के साथ उनका संवाद वर्चुअल होगा।

दिल्ली में 4-5 जगहों पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन चार से पांच स्थानों पर किया जाएगा। इनमें IIT दिल्ली भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया IIT दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह 27 अगस्त को IIT दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

दिग्गज खिलाड़ी भी युवाओं से करेंगे बातचीत

कार्यक्रम में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सहित भारत के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी युवाओं से बातचीत करेंगे। इन खिलाड़ियों में मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। इसके अलावा कुछ क्रिकेटर भी इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना है।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर