PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव ...

मोदी ने जारी की PM-KISAN की 23वीं किस्त

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

pm किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी cm बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400 हम 2625₹ में खरीद रहे

भोपाल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण देश का किसान आत्मनिर्भर बन रहा है और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहले किसानों को कई मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज बिजली, पानी, सड़क और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने से खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिलती है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

खेती के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब गेहूं का मूल्य 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
 

संबंधित सामग्री

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

चप्पल पहनना घर के अंदर सही या गलत? जानिए 

लाइफ स्टाइल

चप्पल पहनना घर के अंदर सही या गलत? जानिए 

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा विविध है। यह साफ-सफाई, फर्श की स्थिति, और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

खेल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच होगा फ्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दर्शकों को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है। सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

सनातन

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

उज्जैन में विकसित वैदिक घड़ी अब वैश्विक स्तर पर पहुंचने जा रही है। इस घड़ी में तिथि, नक्षत्र, पंचांग आदि की जानकारी रियल टाइम में दी जाएगी।