Meerut Murder News: नाबालिक भतीजे ने चाची की गोली मारकर कर दी हत्या!

meerut-bhatija-kills-chachi-goli-maara-hatya

Meerut Murder News: नाबालिक भतीजे ने चाची की गोली मारकर कर दी हत्या!

meerut murder news नाबालिक भतीजे ने चाची की गोली मारकर कर दी हत्या

Meerut Murder News: मेरठ से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक नाबालिक भतीजे 33 वर्षीय चाची की गोली मारकर हत्या कर दी, जब भतीजे से हत्या करने की वजह पूछी तो उसने कहा - चाची आए दिन लड़ाई करती थी। इसलिए मार दिया।

घर में पसरा मातम

गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव देखते ही सबके होश उड़ गए।

5 मार्च यानी की आज सुबह करीब 9 बजकर 20 पर सभी घर के कामों में व्यस्त थे। तभी भतीजा चाची के बेडरुम में पहुंचा और उनके कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। तभी गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़ते हुए अंदर पहुंचे देखा कि पूजा त्यागी तड़पती हुई नीचे पड़ी है। इससे पहले की पूजा को हॉस्पिटल लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। वहीं पूजा का पति उसे ऐसे देखकर बेसुध हो गया।

आरोपी भतीजे ने किया सरेंडर

आरोपी भतीजा हत्या कर मौके से भाग गया। हालांकि कुछ देर में थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने जब आरोपी से हत्या करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि- 'आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी।'

4 साल पहले ही पूजा की हुई थी शादी

मृतक पूजा की शादी आरोपी के चाचा धर्मेंद्र त्यागी से 4 साल पहले हुई थी। उनका एक 6 महीने का बेटा है। यह मामला हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव का है।

सूचना मिलते ही हस्तिनापुर थाने की फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाएं। फिर पुलिस ने पंचनाम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सीओ मवाना पंकज लवानिया का इस पर बयान

'आरोपी ने हत्या कर मवाना थाने में सरेंडर कर दिया है। उसका कहना था कि आए दिन चाची से कहासुनी होती थी, झगड़ा करती थी। इसी वजह से दोनों में मन-मुटाव हुआ तो तमंचे से गोली मार दी। फिर भागकर मवाना थाने आ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। तमंचा कहां से मिला, पुलिस ये पता कर रही है।'

  Read Also- गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर, 30 मिनट तक रेलिंग पर लटकी रही MBBS छात्र की लाश

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।