md drug network: भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

md-drug-network-bhopal-indore-police-bust

md drug network: भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

md drug network भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

md drug network: भोपाल। इंदौर पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। मास्टरमाइंड भोपाल निवासी अचान शकील बताया जा रहा है, जो गोवा, मुंबई, दिल्ली, इंदौर और भोपाल में ड्रग सप्लाई करता था। पुलिस ने अबान शकील के निर्देशन में काम कर रहे दो युवतियों और बाबा शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

md drug network: इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में ड्रग पार्टियां

जांच में सामने आया कि बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे और इसके जरिए हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करते थे। इन पार्टियों में प्रवेश शुल्क 10–15 हजार रुपए रखा जाता था और रईस युवाओं को एमडी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी.पुलिस सूत्रों के अनुसार, अबान शकील इन पार्टियों के माध्यम से चार से पांच राज्यों में सक्रिय था। युवतियों को पैडलर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और उन्हें मोटे कमीशन व फ्री ड्रग्स का लालच दिया जाता था। Also Read-MP पुलिस का बड़ा कदम: WhatsApp से छुटकारा, क्लाउड सिस्टम से होगा दस्तावेज प्रबंधन

md drug networkएमडी ड्रग्स की आपूर्ति और दर

आरोपियों ने कबूल किया कि गोवा समेत कई राज्यों के पब, बार और क्लबों में ड्रग्स की आपूर्ति की जाती थी। एक ग्राम एमडी ड्रग की कीमत 10 हजार रुपए तय थी। पुलिस अब ड्रग सप्लाई के स्रोत की जांच कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो सके। Also Read-CM Dr. Mohan visited the patient home: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पहुंचे

बीडीसीए ने सदस्यता रद्द की

भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने अबान शकील को अपनी प्रारंभिक और आजीवन सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। अबान कोहेफिजा इलाके में सैफिया कॉलेज मैदान के पास स्थित करोड़ों की कोठी में रहता था और उसके घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। उसकी बहन सेंट माइकल स्कूल में सहयोगी के रूप में सक्रिय है.इस खुलासे के बाद अब पुलिस की निगाह नेटवर्क के अन्य हिस्सों और आपूर्ति श्रृंखला पर है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।