राज्यपाल मंगुभाई पटेल को CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं, लोकभवन ...

मंगुभाई पटेल का जन्मदिन मनाया गया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं, लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके समर्पण और सेवा की प्रशंसा की।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को cm डॉ मोहन यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की।

समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल पटेल को अंगवस्त्र एवं बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

निरंतर कार्य किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया संदेश में भी राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पटेल की कर्तव्यपरायणता, सादगी और अंत्योदय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

मंगुभाई पटेल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राज्यपाल पटेल को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार प्रदेश और देश की सेवा करते रहें। जन्मदिवस के इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राज्यपाल के जन्मदिवस पर आयोजित शुभकामना कार्यक्रम में आत्मीयता और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। प्रदेशवासियों ने भी विभिन्न माध्यमों से राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 

संबंधित सामग्री

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

राज्य

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।