Major IAS Reshuffle in MP

MP IAS Transfer: मुख्य सचिव बदलते ही एक्शन, 20 IAS अफसरों का तबादला

In a major administrative overhaul, 20 IAS officers were transferred across Madhya Pradesh, assigning new collectors to six districts and key responsibilities in vital departments.

By : नरेंद्र सिंह
MP IAS Transfer: मुख्य सचिव बदलते ही एक्शन, 20 IAS अफसरों का तबादला

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार देर रात 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की नियुक्ति के 24 घंटे के भीतर हुई इस पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय, उद्योग, ऊर्जा, जल संसाधन, वन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) जैसे अहम विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे अहम बदलावों में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े अब मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास था।

इन 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

प्रदेश के छह जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। अजय कटेसरिया को रतलाम, मिशा सिंह को शहडोल, रत्नाकर झा को अनूपपुर, गुरु प्रसाद को खरगोन, दिव्यांक सिंह को मंदसौर और डॉ. शेर सिंह मीना को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है।

UCC ड्राफ्ट तैयार करने वाले अफसर को पहली कलेक्टरी

रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया को पहली बार किसी जिले की कमान सौंपी गई है। कटेसरिया ने पदोन्नति नियम-2025 तैयार करने और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी। सरकार ने उनके प्रशासनिक योगदान को देखते हुए उन्हें पहली कलेक्टरी की जिम्मेदारी दी है।

जल संसाधन, ऊर्जा और वन विभाग में भी बड़ा बदलाव

प्रमुख सचिव संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ई. रमेश कुमार अब नर्मदा घाटी विकास (NVD) विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग संभाल रहे राघवेंद्र सिंह अब वन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे और उनके पास आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

MP IAS Transfer List 2026

अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
के. सी. गुप्ता अपर मुख्य सचिव, कुटीर अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी
सचिन सिन्हा महानिदेशक, प्रशासन अकादमी अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE)
राघवेंद्र सिंह प्रमुख सचिव, उद्योग प्रमुख सचिव, वन
संदीप यादव सचिव, उद्यानिकी प्रमुख सचिव, जल संसाधन
जॉन किंग्सली सचिव, उद्योग सचिव, उद्योग (अतिरिक्त जिम्मेदारी/संशोधित प्रभार)
डॉ. सुदाम खाड़े आयुक्त, इंदौर संभाग सचिव, मुख्यमंत्री
भास्कर लक्षकार आयुक्त, खाद्य आयुक्त, इंदौर संभाग
अजय कटेसरिया अपर सचिव, सामान्य प्रशासन कलेक्टर, रतलाम
कुमार पुरुषोत्तम प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड अपर सचिव, मुख्यमंत्री
रत्नाकर झा अपर आयुक्त, उज्जैन संभाग कलेक्टर, अनूपपुर
केदार सिंह कलेक्टर, शहडोल अपर सचिव, लोक निर्माण
हर्षल पंचोली कलेक्टर, अनूपपुर कार्यपालन संचालक, एप्को
अदिति गर्ग कलेक्टर, मंदसौर ओएसडी, खाद्य विभाग
प्रीति यादव कलेक्टर, आगर मालवा कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम
मिशा सिंह कलेक्टर, रतलाम कलेक्टर, शहडोल
गुरु प्रसाद उप सचिव, मुख्यमंत्री कलेक्टर, खरगोन
दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन कलेक्टर, मंदसौर
डॉ. शेर सिंह मीना आयुक्त, नगर निगम सतना कलेक्टर, आगर मालवा
सिद्धार्थ जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर उप सचिव, मुख्यमंत्री
हिमांशु प्रजापति कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में कृपाधानी लीगल सेंटर ने अधिवक्ताओं के लिए पहला पेपरलेस चेंबर और मोबाइल ऐप शुरू किया, जो डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा प्रदान करता है।

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस ने सागर में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान पकड़ा।

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026