मैंने प्यार मांगा, तूने मौत दे दी... पत्नी से प्रताड़ित कारपेंटर ने की आत्महत्या

mainpuri-carpenter-suicide-case-love-affair-tragedy

मैंने प्यार मांगा, तूने मौत दे दी... पत्नी से प्रताड़ित कारपेंटर ने की आत्महत्या

मैंने प्यार मांगा तूने मौत दे दी पत्नी से प्रताड़ित कारपेंटर ने की आत्महत्या

Mainpuri carpenter suicide: मैनपुरी में सदर कोतवाली क्षेत्र में पत्थर मंडी के पास रहने वाले कारपेंटर ने आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारपेंटर ने खुदकुशी कर ली। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कारपेंटर ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर सास-ससुर पर आरोप लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा। 

पत्नी से विवाद

मोहल्ला पत्थर मंडी निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करते थे, करीब 10 साल पहले कन्नौज के गांव रंपुरा निवासी युवती से अनिल की शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि होली के दिन अनिल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। तब से अनिल शर्मा तनाव में थे। 24 मार्च को घर में फंदे से लटका मिला था। 

[caption id="attachment_143047" align="alignnone" width="1151"]मृतक अनिल कुमार शर्मा और उसकी पत्नी मृतक अनिल कुमार शर्मा और उसकी पत्नी[/caption]

फंदे से लटका शव

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक हर सुबह जल्दी उठ जाते थे। मंगलवार की सुबह घर के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी वक्त तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में अनिल का शव पंखे से बेडशीट से बनाए फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

ससुराल वालों पर आरोप

जांच के दौरान अनिल के फेसबुक अकाउंट पर 2 वीडियो मिले। वीडियो 18 और 19 जनवरी को शेयर किए गए थे। वीडियो जीत शर्मा नाम की ID से शेयर किए गए थे। 18 जनवरी को शेयर किए गए 28 सेकेंड के वीडियो में अनिल ने पत्नी पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अगले दिन यानी 19 जनवरी को एक और वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में अनिल कहते हैं- अगर मुझे कुछ भी होता है। किसी भी तरीके से मेरी मौत होती है तो मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेरा ससुराल, मेरा ससुर मुन्नालाल शर्मा, मेरी सास रानी देवी ही होगी। मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।

Mainpuri carpenter suicide: ‘मैंने प्यार किया’

अनिल ने कहा-

मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैंने तो तुझसे प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की कदर नहीं की। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मौत दे दी। जा तू खुश रह...।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।