Mahoba news: रक्षाबंधन के दिन महोबा में राखी बांधने आए आशीष यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

mahoba-news-3

Mahoba news: रक्षाबंधन के दिन महोबा में राखी बांधने आए आशीष यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

mahoba news रक्षाबंधन के दिन महोबा में राखी बांधने आए आशीष यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Mahoba news: महोबा में रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर खुशियों की जगह मातम छा गया, जब राखी बांधने आया युवक सड़क हादसे में हमेशा के लिए बिछड़ गया। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 18 वर्षीय आशीष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Mahoba news: लौटते वक्त यह खुशी मातम में बदल जाएगी

आशीष महोबकंठ थाना क्षेत्र के लोहार गांव निवासी वासुदेव का बड़ा बेटा था। रविवार वह राखी के मौके पर अपने ननिहाल बहादुरपुर कलां आया था। ननिहाल में उसने मां कि ओर से लाई राखी अपने मामा और मामी को बांधी थी और खुशियों का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि लौटते वक्त यह खुशी मातम में बदल जाएगी।

Mahoba news: देखते ही देखते गांव के समीप भीड़ जमा हो गई

घर लौटते समय जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशीष सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ बैठा। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और देखते ही देखते गांव के समीप भीड़ जमा हो गई।

Mahoba news: यह कहते हुए वह रो पड़ीं

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की मौसी विनीता ने बताया कि आशीष उसकी बहन का पुत्र था। बहन घर नहीं आ पाई, तो आशीष खुद राखी बांधने ननिहाल आया था। लेकिन राखी के दिन ही उसे हमसे छीन लिया गया। यह कहते हुए वह रो पड़ीं।

Mahoba news: खुशियों के बीच सड़कों पर मौत का यह तांडव कब थमेगा

परिवार में कोहराम मचा है, मां-बाप बेटे के शव को देखकर बेसुध हो रहे हैं, और रक्षाबंधन की खुशियां ग़म में बदल गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों को जिम्मेदार ठहराया है और हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के इंतजाम की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि त्योहारों की खुशियों के बीच सड़कों पर मौत का यह तांडव कब थमेगा।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।