Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल की कड़ी सुरक्षा

mahakal-mahashivratri-security-drone-cctv-police-arrangements

Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल की कड़ी सुरक्षा

ujjain news महाशिवरात्रि पर महाकाल की कड़ी सुरक्षा

ड्रोन, CCTV और 1500 पुलिसकर्मियों के साए में होंगे दर्शन

Ujjain News: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस बार मंदिर और आसपास के पूरे क्षेत्र पर अत्याधुनिक तकनीक से नजर रखी जाएगी।

Ujjain News: 15–16 फरवरी को 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

पुलिस प्रशासन के अनुमान के मुताबिक 15 और 16 फरवरी को करीब 10 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं। यह संख्या पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर और बढ़ भी सकती है, लेकिन घटने की संभावना नहीं मानी जा रही.15 फरवरी को तड़के भस्म आरती के बाद मंदिर के पट लगातार 44 घंटे तक खुले रहेंगे। यानी 16 फरवरी दोपहर में होने वाली वर्ष में एक बार की विशेष भस्म आरती तक श्रद्धालु निरंतर दर्शन कर सकेंगे। Also Read-शिवनवरात्रि का पांचवां दिन: राजा स्वरूप में सजे भगवान महाकाल

डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस बल रहेगा तैनात

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि के दोनों दिन मंदिर परिसर, महाकाल लोक और बाहरी क्षेत्रों में करीब 1500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे. इनमें से लगभग 250 जवान विशेष रूप से वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट की व्यवस्था संभालेंगे.महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 150 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा, ताकि भीड़ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ड्रोन और 200 से ज्यादा CCTV से होगी चौतरफा निगरानी

एडीजी राकेश गुप्ता के मुताबिक मंदिर के भीतर और बाहर श्रद्धालुओं की कतारों, प्रवेश-निकास मार्गों और महाकाल लोक क्षेत्र में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। इसके लिए,200 से अधिक अत्याधुनिक CCTV कैमरे, 5 ड्रोन कैमरे, एक सेंट्रल कंट्रोल रूम, से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से भीड़ की स्थिति, गतिविधियों और किसी भी आपात हालात पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी।
वीआईपी मूवमेंट भी रहेगा चुनौती
15 और 16 फरवरी को आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए पहुंचेंगे। खासतौर पर 16 फरवरी दोपहर की भस्म आरती में कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में 1 से 2 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ वीआईपी मूवमेंट को संतुलित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगा.इन्हीं सभी बिंदुओं को लेकर सोमवार को एडीजी राकेश गुप्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक की। बैठक में डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.