महाकाल की भस्म आरती में आस्था का सैलाब: बाबा का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार

mahakal-bhasma-aarti-ujjain-4am-darshan

महाकाल की भस्म आरती में आस्था का सैलाब: बाबा का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार

महाकाल की भस्म आरती में आस्था का सैलाब बाबा का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार

mahakal bhasma aarti: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. अलसुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, “जय महाकाल” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा.भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में विशेष पूजन और अभिषेक की परंपराएं निभाई गईं। पंचामृत से अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जो बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। [caption id="attachment_138711" align="alignnone" width="1060"]बाबा महाकाल बाबा महाकाल[/caption]

mahakal bhasma aarti: जलाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक

गुरुवार तड़के पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया.फिर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटानाद के साथ “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया.भक्ति के इस पावन क्षण में मंदिर का वातावरण मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि से गूंजता रहा.

mahakal bhasma aarti: रजत मुकुट, त्रिपुंड और गुलाब की माला अर्पित

अभिषेक के बाद भगवान महाकाल की कपूर आरती की गई। इसके पश्चात जटाधारी स्वरूप में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया.रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब की माला से उन्हें अलंकृत किया गया। माथे पर त्रिपुंड अर्पित किया गया और रजत मुकुट धारण कराया गया.इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर पवित्र भस्म अर्पित की गई।

राजाधिराज स्वरूप में विशेष अलंकरण

भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया.इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। गुलाब के फूलों की खुशबू से पूरा गर्भगृह महक उठा.इसके बाद भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संबंधित सामग्री

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।