शिवनवरात्रि का पांचवां दिन: राजा स्वरूप में सजे भगवान महाकाल

mahakal-bhasma-aarti-shiv-navratri-day5-ujjain

शिवनवरात्रि का पांचवां दिन: राजा स्वरूप में सजे भगवान महाकाल

शिवनवरात्रि का पांचवां दिन राजा स्वरूप में सजे भगवान महाकाल

mahakal bhasma aarti: शिवनवरात्रि के पांचवें दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान अद्भुत दृश्य देखने को मिला. सुबह करीब चार बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, ठंडी हवा के बीच मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाज़ ने पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया. इस दिन बाबा महाकाल को राजा स्वरूप में सजाया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु देर तक निहारते रहे. भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तड़के ही मंदिर पहुंच गए थे. नंदी हॉल से लेकर गर्भगृह तक आस्था का सैलाब साफ दिखाई दे रहा था।

mahakal bhasma aarti: हरिओम जल से अभिषेक

परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान महाकाल का हरिओम जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत पूजन संपन्न हुआ। गर्भगृह में दीपकों की रोशनी और वैदिक मंत्रों की गूंज वातावरण को और भी गंभीर, शांत बना रही थी। [caption id="attachment_133465" align="alignnone" width="335"]बाबा महाकाल. बाबा महाकाल.[/caption]

mahakal bhasma aarti: ड्रायफ्रूट से शृंगार, रजत चंद्र और त्रिशूल

शिवनवरात्रि के पांचवें दिन बाबा महाकाल का विशेष राजा स्वरूप शृंगार किया गया. भगवान को रजत चंद्र, रजत त्रिशूल और त्रिपुण्ड धारण कराया गया। ड्रायफ्रूट से किया गया शृंगार श्रद्धालुओं के बीच खास चर्चा में रहा.बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला अर्पित की गई। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। Also Read-Shiv Navratri Utsav Ujjain Controversy: महाकाल में महिलाओं ने मनाया ‘हल्दी खेला’ उत्सव, पुजारी ने जताई आपत्ति!

झांझ-मंजीरों के बीच हुई भस्म आरती

झांझ, मंजीरे और डमरू की मधुर ध्वनि के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद बाबा महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, यही कारण है कि इस आरती का अलग आध्यात्मिक महत्व है.भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा.  

संबंधित सामग्री

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।