मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड विवाद

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराया, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने हस्तक्षेप की मांग की।

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन ने दोनों संवैधानिक पदों पर पत्र भेजकर वर्तमान आदेश को वापस लेने और मुस्लिम समाज की भावनाओं के अनुरूप नया निर्णय लेने का आग्रह किया है।

अन्य मुस्लिम सदस्यों से कोई आपत्ति नहीं

शमशुल हसन ने कहा कि संगठन को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल या अन्य मुस्लिम सदस्यों से कोई आपत्ति नहीं है। उनका विरोध केवल बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर है। उनका कहना है कि वक्फ इस्लाम से जुड़ा धार्मिक और सामाजिक संस्थान है, इसलिए इसके प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को ही शामिल किया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर चुकी

उन्होंने मांग की कि वर्तमान वक्फ बोर्ड समिति को भंग कर नए सिरे से बोर्ड का गठन किया जाए। हसन ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस विषय की गंभीरता को समझेंगे और मुस्लिम समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर चुकी है।

मुस्लिम धर्मगुरुओं पर भी निशाना साधा

इस दौरान शमशुल हसन ने बिना किसी का नाम लिए उन उलेमाओं और मुस्लिम धर्मगुरुओं पर भी निशाना साधा, जिन्होंने नए वक्फ बोर्ड और उसके अध्यक्ष का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेतृत्व को समुदाय की भावनाओं के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि ऐसे फैसलों का समर्थन करना चाहिए जिन पर समाज में असहमति है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल का स्वागत किया था।

अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी 

हसन ने कहा कि इतिहास में मुस्लिम उलेमाओं ने समाज और देश के हित में महत्वपूर्ण संघर्ष किए हैं, इसलिए आज के धार्मिक नेतृत्व को भी उसी परंपरा का पालन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देशभर के मुस्लिम समाज में इस फैसले को लेकर नाराजगी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आदेश पर पुनर्विचार नहीं किया, तो ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगी।

संबंधित सामग्री

बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं, विजय सेतुपति के बयान पर बवाल; CM विजय के समर्थक भड़के

बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं, विजय सेतुपति के बयान पर बवाल; CM विजय के समर्थक भड़के

तमिलनाडु के सीएम विजय के लंदन दौरे के दौरान विजय सेतुपति के नेतृत्व पर दिए गए विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चा को हवा दी है।

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में कृपाधानी लीगल सेंटर ने अधिवक्ताओं के लिए पहला पेपरलेस चेंबर और मोबाइल ऐप शुरू किया, जो डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा प्रदान करता है।

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस ने सागर में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान पकड़ा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026