विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अनाहत सिंह

अनाहत सिंह बनीं चैंपियन

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अनाहत सिंह

अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में महिलाओं का खिताब जीता, जिससे वह पहली भारतीय बनीं जिसने यह उपलब्धि हासिल की।

विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अनाहत सिंह

अनाहत सिंह बनीं चैंपियन |

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। 18 साल की अनाहत विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने कनाडा के ओंटारियो के नियाग्रा बान द लेक में आयोजित विश्व स्क्वाश जूनियर इंडिविजुअल चैंपियनशिप में महिलाओं का खिताब अपने नाम किया। 

पहली भारतीय खिलाड़ी

दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने यहां महिला फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। इसके साथ ही वे जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। अनाहत सिंह ने पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार उन्होंने इसे गोल्ड में बदल दिया। 4 बार की चैंपियन मिस्र की अमीना ओर्फी उम्र सीमा के कारण इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलीं। 

मिस्र के 15 साल के दबदबे को तोड़ा

अनाहत 2010 में अमांडा सोभी (USA) के बाद विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्र खिलाड़ी भी बनीं। खिताब जीतकर उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 15 साल से चले आ रहे दबदबे को तोड़ दिया, जो 2011 में शुरू हुआ था। PM मोदी ने अनाहत को बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, 2026 वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनने पर अनाहत पर गर्व है।

संबंधित सामग्री

मन की बात 136 वां एपिसोड, पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

देश-विदेश

मन की बात 136 वां एपिसोड, पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

In the 136th episode of Mann Ki Baat, PM Modi honored Kargil Vijay Diwas, praised young achievers and discussed India's advancements in defense and space.

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

खेल

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर ICC T20 रैंकिंग में फिर से नंबर वन स्थान प्राप्त किया।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।